धोखा क्या है….
एक रात हैरान हुआ
सोच-सोच कर परेशान हुआ॥
आखिर क्या है धोखा
किसी ने कहा, यह है नाजायज मौका॥
अपनो के पास होता है ज्यादा
इसलिए देता है धोखा, गैरो से ज्यादा॥
धोखा सीधे पीठ की ओर होता है
क्योंकि
गैरो को कहा पता पीठ कब किस ओर होता है॥
धोखा देने वाले को सबक मिलता है
हर पल आत्मा मे कसक हिलोरता है॥
किए का हिसाब भी मिलता है
आज नही तो कल बेहिसाब मिलता है॥
पवन कुमार शर्मा (शिक्षक)