धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमत जयंती समारोह, चल रही तैयारी

गड़वार(बलिया): क्षेत्र के जनऊपुर गांव में झंडा समिति के तत्वाधान में आयोजित दीपावली पर्व पर हनुमत जयंती की 77 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। झंडा समिति के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने बताया कि हनुमत जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सात नवम्बर को शाम सात बजे से रामनाम संकीर्तन किया जाएगा, वहीं आठ अक्टूबर दीपावली के दिन सुबह सात बजे हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति होगी। आठ बजे से हनुमान जी की मूर्ति का जुलूस भ्रमण पूरे गांव में किया जाएगा। दिन में 11 बजे से प्रवचन होगा साथ ही दोपहर बाद लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रात्रि 8 बजे से नारदी गायक सिवान बिहार से पूजा पाण्डेय एवं छपरा बिहार से मनीष सिंह हलचल के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर विद्याधारी पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अजय कुमार, अभिषेक, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment