सेलिम शेख, धुबरी, 5 अगस्त: धुबरी जिला पुस्तकालय में आजमल कॉलेज और आजमल सुपर 40 के संयुक्त तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय नीट (NEET) परीक्षा में सफल छात्रों को पारंपरिक जापी और फूलाम गामोसा भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बदरुद्दीन अजमल उपस्थित रहे, जबकि आमंत्रित अतिथि के रूप में जिला आयुक्त दिवाकर नाथ सहित संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान बदरुद्दीन अजमल ने ऊपरी असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग की अपील की। उनकी अपील पर छात्रों और उनके अभिभावकों ने 1,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक का योगदान दिया। बाद में जब एकत्रित राशि का हिसाब किया गया, तो कुल 5,19,000 रुपये बाढ़ राहत के लिए एकत्र होने की घोषणा बदरुद्दीन अजमल ने की।