कछार के मेधावी छात्रों को ओबीसी एसोसिएशन ने सम्मानित किया, 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित!

शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन और प्रतिभा की मान्यता के उद्देश्य से ऑल असम अदर बैकवर्ड क्लासेस एसोसिएशन, कछार जिला शाखा के तत्वावधान में बुधवार को सिलचर में “कछार जिले के मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह” आयोजित किया गया।

बराक टी लेबर यूनियन कार्यालय में आयोजित इस समारोह में हाल ही में संपन्न माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ओबीसी समुदाय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सुबचन गोआला ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदारबंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजदीप गोआला थे। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और अल्प आर्थिक पुरस्कार प्रदान किए।

उल्लेखनीय है कि समारोह में 94% अंक प्राप्त करने वाले देवांशु और 6 लेटर मार्क्स प्राप्त करने वाली तनुश्री को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष सुबचन गोआला ने कहा, “हमने छात्र-छात्राओं को अल्प उपहार देकर प्रोत्साहित किया है ताकि वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करें। अगले वर्ष हम इस कार्यक्रम को और भी बड़े स्तर पर आयोजित करेंगे।”

Best Regards,

Madan Singhal

Patrakar  &  Sahityakar

Agarsen Siksha Sansthan

Leave a Comment