धलाई के सप्तग्राम में सड़क दुर्घटना, एक की मौत

कछार (असम), 22 जुलाई (हि.स.)। कछार जिलांतर्गत सिलचर-आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर धलाई के सप्तग्राम में बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसा एक ऑटो और 407 ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के चलते हुआ, जिसमें एक ऑटो यात्री की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि मिजोरम की ओर तेजी से आ रहे एक 407 ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक यात्री ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके चलते यात्री ऑटो हाईवे पर पलट गया। ऑटो में सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment