धर्मपरायण अवकाश प्राप्त शिक्षक का परलोक गमन 

धुबुडी जिला के कालदोबा पार्ट-2 के धर्मपरायण अवकाश प्राप्त शिक्षक देवानंद नाथ राय का गत10 जुलाई (रविवार) रात्रि11.30बजे देहांत हो गया। मृत्यु के समय वे 88 वर्ष के थे।
उन्होंने सन् 1959 में गणेश धाम स्कूल से शिक्षक के रुप में सेवा शुरु किया था और राधेशवरी प्राथमिक विद्यालय से अवकाश प्राप्त किया था।वे आगमणी शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन के उदबोधक अध्यक्ष रहे तथा गुरुकुल आदर्श विद्यापीठ के संस्थापक थे।
वे अपने पीछे पत्नी,चार बेटे और तीन बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अपने अंचल में वे सरल और मृदू स्लभाव के लिए जाने जाते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति दे।

Leave a Comment