दुमदुमा प्रेरणा भारती 11अप्रैल: होम्योपैथिक दिवस पर दुमदुमा मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा के सदस्यों ने दुमदुमा अंचल होम्योपैथिक के डॉक्टर उज्जवल भट्टाचार्य डॉक्टर विश्वजीत मिश्रा डॉक्टर एस,एस दास डॉक्टर सोनू दास को क्लीनिक में जाकर सम्मानित कर तुलसी का पौधा भी भेंट किया। इस मौके पर शाखा की संयोजिका पिंकी अग्रवाल अध्यक्षा स्नेहा अग्रवाल सचिव अनु मोदी कोषाध्यक्षा हर्षा मोदी सहित शाखा की सदस्य ने भाग लिया।