
*असम राइफल्स ने मणिपुर के जिरिबाम जिले के अंतर्गत लुमदाई खुनाओ गांव में स्थानीय लोगों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया
आगामी पीएलए स्थापना दिवस के अवसर पर,
मुख्यालय 21 सेक्टर असम राइफल्स की श्रीकोना बटालियन ने जिरिबाम जिले के लामदई खानाओ गांव के स्थानीय गरीब लोगों और पूर्व पीएलए कैडरों को सहायता प्रदान की और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।
ग्राम प्राधिकरण और पूर्व पीएलए कैडर ने असम राइफल्स के प्रयासों को गर्मजोशी से स्वीकार किया और सभी ग्रामीणों की ओर से आभार व्यक्त किया।
बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि पूरा गांव स्थानीय लोगों और असम राइफल्स के बीच एक मजबूत जुड़ाव की उम्मीद कर रहा है और उन्होंने आवश्यक सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।
असम राइफल्स जहाँ तस्कर एवं उग्रवादी लोगों को पकड़ने के लिए काम कर रही है वहीं जनसेवा में भी यथासंभव सहायता कर रही है.