दुमदुमा में हनुमान झंडोत्सव को लेकर समिति गठित।

दुमदुमा, प्रेरणा भारती 16 जुलाई: दुमदुमा के कोलियापानी पथ स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य श्री हनुमान झंडोत्सव एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक आमसभा आयोजित की गई। मालूम हो कि प्रत्येक सावन मास के अन्तिम मंगलवार को कलयुग के देवता महावीर हनुमान की विधिवत् पुजन अर्चना के बाद विशाल नगर शोभायात्रा निकाली जाती है।इसी को लेकर बैठक आयोजित हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया सर्वसम्मति से झंडोत्सव को पूर्व वर्षों की भांति श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील राय ने की, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद ने किया। सचिव राकेश प्रसाद गुप्ता ने पिछले छह माह के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सभा में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। मंदिर सजावट, पंडाल, बिजली, प्रसाद, पूजा, शोभायात्रा नियंत्रण तथा प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों को सौंपी गईं। साथ ही झंडोत्सव के दौरान उपहार कूपन योजना आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

आयोजन समिति ने शोभायात्रा के दौरान उच्च ध्वनि वाले डीजे एवं आग से जुड़े खतरनाक करतबों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। सभी श्रद्धालुओं एवं सनातन समाज से धार्मिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को सफल बनाने तथा सहयोग देने की अपील की गई।

उल्लेखनीय है कि कोलियापानी पथ स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुराने स्थापित हनुमान जी का विग्रह का परिसर जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के बाद यह झंडोत्सव और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में विकास कार्य भी लगातार जारी हैं।

Leave a Comment