दुमदुमा में दैनिक पूर्वोदय के स्थानीय संवाददाता का पितृ शोक ।

दुमदुमा के ‘नीलम बुक स्टॉल’ के मालिक रमाशंकर प्रसाद के निधन से अंचल में शोक।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 3 अगस्त : — दुमदुमा के वरिष्ठ समाजसेवी तथा प्रतिष्ठित नी

लम बुक स्टॉल के मालिक तथा दैनिक पूर्वोदय के स्थानीय संवाददाता राजेश कुमार प्रसाद के पिताजी श्री रामाशंकर प्रसाद का आज अपने आवास पर निधन हो गया । आज से 56 वर्ष पहले सन् 1970 में स्थापित ‘नीलम बुक स्टॉल’ के मालिक रमाशंकर प्रसाद का 85 वर्ष की आयु में आज सुबह 5:30 बजे वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण उनके निजी निवास पर निधन हो गया। बेहद मिलनसार, समाजप्रेमी और   रामाशंकर प्रसाद के निधन से जाति, धर्म, वर्ण और भाषा के भेदभाव से परे दुमदुमा के सभी वर्गों के लोगों में उनके निधन पर गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने कर्म जीवन की शुरुआत शिक्षक रुप में की और मास्टरजी ,सर जी के नाम से मशहूर एक अनुभवी और मार्ग दर्शक के इस दुनिया से चले जाने से समाज निस्तब्ध है। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार प्रसाद, दो बहुएं, एक पुत्री-दामाद , नाती , पोता पोती सहित भरा-पूरा परिवार एवं अनेक रिश्तेदारों को छोड़ गए हैं। रमाशंकर प्रसाद ने ‘नीलम बुक स्टॉल’ की स्थापना के समय से ही लगातार दुमदुमा अंचल के पाठकों को समाचार पत्र उपलब्ध कराकर अपनी सेवाएं दी थीं। उनकी इस विशेष सेवा के लिए दुमदुमा प्रेस क्लब ने उन्हें ‘विशिष्ट समाचार पत्र वितरक’ के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया था। वहीं इस वर्ष प्रथम बोहाग के अवसर पर आयोजित “‘निजर दिन'” कार्यक्रम पर असम साहित्य सभा की ओर से दुमदुमा शतदल शाखा साहित्य सभा ने भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया था। उनके निधन पर दुमदुमा प्रेस क्लब, तिनसुकिया जिला पत्रकार संस्था , वृहत्तर भोजपुरी समाज , हिन्दुस्तानी दुर्गा पूजा समिति , पूर्वोत्तर हिन्दुस्तानी सम्मेलन , दुमदुमा गुरूदुवारा कमेटी , बंगीय भाषी समाज ,  मारवाड़ी समाज सहित दुमदुमा के विभिन्न सामाजिक एवं जनजातीय संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आज दुमदुमा के कोलियापानी स्थित सार्वजनिक श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।  उनके पार्थिव शरीर पर दुमदुमा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज दत्त, कोषाध्यक्ष दिनेश गोयल और सदस्य गोरख नाथ गुप्ता तथा तिनसुकिया जिला पत्रकार संघ की ओर से कोषाध्यक्ष दिनेश गोयल ने पुष्पमाला अर्पित की ।।

Leave a Comment