दुमदुमा प्रेरणा भारती 25 जुलाई:– दुमदुमा क्रिकेट अकादमी के सौजन्य से गत 9 जुलाई से दुमदुमा शहर के मैदान में प्रमुख क्रिकेटर सदानंद विश्वनाथ की कोचिंग के तहत 70 बच्चों, किशोरों और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए 17 दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था जिसका आज समापन किया गया । दुमदुमा के अलावा गौहाटी , तिनसुकिया , धौला ,तालाब व दुमदुमा अंचल के विभिन्न स्थानों से 65 किशोर एवं 5 किशोरियों ने भी प्रशिक्षण लिया । जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने भी खूब पसीना बहाया।नगर खेल मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन कर इस 17दिवसिय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ । दुमदुमा क्रिकेट एकाडमी के अध्यक्ष डा प्रनव ज्योति डेका , कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार राय , सचिव मुलेंद्र मोरान , सुदीप्त राजकुंवर , मुख्य अतिथि क्रिकेटर सदानन्द विश्वनाथ , फिटनेस ट्रेनर सुजीत राने , किशनलाल पारीक ,ललीत गोगोई मंचासिन रहे । सर्वप्रथम एकाडमी द्वारा भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर, बल्लेबाज ,अम्पायर सदानन्द विश्वनाथ , फिटनेस ट्रेनर सुजीत राने को एक एक प्रशंसा पत्र ,एक सेलेंग चादर , उपहार , देकर दुमदुमा प्रेस क्लब ,मोरान छात्र संस्था ,असम जातियतावादी युवा छात्र परिषद , दुमदुमा क्रिकेट क्लब , दुमदुमा खेल संस्था प्रशिक्षुओं ने सदानन्द विश्वनाथ और सुजीत राने को फुलाम गमछा , सराय ,पान बट्टा , उपहार एवं देकर सम्मानित किया । सदानंद विश्वनाथ ने प्रत्येक प्रशिक्षु को अपने हस्ताक्षर वाला एक प्रतीकात्मक क्रिकेट बल्ला भेंट किया। नयन डेका के सम्पादक में 22 यार्ड्स नामक एक स्मृति ग्रन्थ का विमोचन क्रिकेटर सदानन्द विश्वनाथ , फिटनेस ट्रेनर सुजीत राने ,एकाडमी के अध्यक्ष डा प्रणव ज्योति डेका , कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार राय , सचिव द्वय मुलेंद्र मोरान , सुदीप्त राजकुंवर , दुमदुमा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनुज कलिता , किशनलाल पारीक , ललीत गोगोई ने संयुक्त रूप से किया । सदानंद विश्वनाथ ने अपने सम्बोधन में दुमदुमा में बिताए सुखद दिनों के बारे में बताया और कहा कि दुमदुमा में उन्होंने जिन युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया, उनमें से कई भविष्य में राष्ट्रीय टीम में जगह पाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उन्हें अभी से नियमित रूप से प्रशिक्षण जारी रखना होगा। इस कार्यक्रम का संचालन रिसेप्शन कमेटी के संयुक्त सचिव मुलेंद्र मोरान ने किया और क्रिकेट अकादमी के सदस्यों सहित स्थानीय खेल प्रशंसकों ने भी भाग लिया।आज इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के अभिभावक एवं असम रनंजी खिलाड़ी विकास तिवारी भूत पूर्व खिलाड़ी नव ज्योति महन उपस्थित थे।