दुमदुमा के वरिष्ठ शिक्षक मृदु भाषी केदारनाथ गुप्ता के निधन पर अचंल में शोक ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 7 अगस्त : दुमदुमा इलाके के मृदु भाषी ,वरिष्ठ शिक्षक केदार नाथ गुप्ता की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई । वे काफी समय से बीमार चल रहे थे आज सुबह हांचारा निवास स्थान पर सुबह अन्तिम सांस ली।दुमदुमा अंचल के जाने-माने सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक केदार नाथ गुप्ता (76 वर्ष) का आज सुबह उनके आवास पर निधन हो गया।  उन्होंने अपना कैरियर बड़हापजन हिंदी स्कूल से शुरू किया और बाद में दुमदुमा अंचल के रूपाई साइडिंग में स्थित जवाहर हिंदी इंग्लिश हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत रह कर सेवानिवृत्त हुए। सहज एवं सरल स्वभाव के स्व केदारनाथ गुप्ता सामाजिक रूप से भी अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। वे  अखिल भारतीय मध्य भारत वैश्य सभा के तिनसुकिया जिला समिति के अध्यक्ष पद पर आसीन रहकर समाज के विकास में वे सदैव तत्पर रहे। इस दुख की बेला पर कानू कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र शाह और सचिव मदन गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। आज दुमदुमा श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Comment