त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय का किया दौरा, हिंदू सुरक्षा एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर हुई चर्चा

अगरतला, 16 अक्टूबर: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के त्रिपुरा प्रांत कार्यालय पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक देबरॉय भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न कार्यों, हिंदू समाज के मान-बिंदुओं के संरक्षण तथा हिंदुओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर विहिप त्रिपुरा प्रांत के सभापति श्री सचिन कलई, प्रांत संगठन मंत्री श्री शशिकांत पांडेय, सह-संपादक श्री मनोज देवनाथ तथा कोषाध्यक्ष श्री अमल कांति दास सहित संगठन के सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह मुलाकात नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद और हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के रूप में संपन्न हुई।

Leave a Comment