तिनसुकिया में जिला आयुक्त द्वारा 2023 गुणोत्सव परिणामों की समीक्षा बैठक।

तिनसुकिया, 23 अगस्त ( प्रेरणा भारती)तिनसुकिया जिले में 2023 गुणोत्सव परिणामों के आधार पर सी और डी ग्रेड प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्रमुखों की जिला आयुक्त कार्यालय  सभा कक्ष में आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला आयुक्त स्वप्ननिल पाल ने की  ।   सभा में जिले के चाय बागान क्षेत्रों के स्कूलों में छात्रों की अनियमित उपस्थिति, बीच में ही स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति, गुणोत्सव मूल्यांकन प्रणाली में छात्रों द्वारा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने और कुशल शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.  जिला आयुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रमों की रुप रेखा तैयार कर अगले गुणोत्सव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया.  जिला आयुक्त ने बैठक में बताया कि स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बच्चे के घरों का दौरा करना आवश्यक है और साथ ही माता-पिता, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है कि छात्रों की नियमित उपस्थिति से उन्हें गुणोत्सव में अच्छे परिणाम प्राप्त हो।  बैठक में अतिरिक्त जिला आयुक्त सोना‌तृष्णा घरफलिया, स्कूल निरीक्षक बिट्टोपन हजारिका, हापजान और मार्गेरिटा शिक्षा क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र के जिला योजना अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment