तंबाकू हटाओ, परिवार बचाओ।
तंबाकू के जानलेवा प्रभाव से लोगों को सतर्क और जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे विश्व में प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी।
नाना प्रकार के प्रचलित तंबाकू के सेवन से प्रत्येक वर्ष विश्व भर मे लाखों लोगों की जान जाती है फिर भी लोग इसके सेवन से बाज नही आ रहे है। तंबाकू सेवन से किसी एक व्यक्ति की मौत नही होती है बल्कि उसके कारण एक पूरा परिवार अनाथ हो जाता है। किसी के मांग के सिन्दूर उजड़ जाता है तो किसी के बुढ़ापे का सहारा छीन जाता है तो किसी बहन के लिए राखी का पर्व तो किसी सुहागिन के लिए तीज एवं करवा चौथ का त्यौहार हमेशा- हमेशा के लिए खत्म हो जाता है तो कहीं छोटे – छोटे बच्चे अनाथ हो जाते है। तंबाकू सेवन से सिर्फ परिवार ही नही बल्कि समाज एवं राष्ट्र अपंग हो जाता है। बड़े अफसोस की बात है कि आज के दौर मे भी न केवल युवक बल्कि युवतियों मे भी तंबाकू सेवन की लत दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। समय रहते यदि इस पर अंकुश तथा जागरुकता न लाया जाए तो हमारा परिवार, समाज, राष्ट्र अपंग व शक्तिहीन तथा युवा दिशाहीन हो जाएगा।
तंबाकू सेवन को नेस्तनाबूद करने के लिए हमे न केवल 31 मई बल्कि हर दिन हर पल अपने – अपने स्तर पर जागरुकता अभियान जारी रखना चाहिए वही तंबाकू सेवन कर्ता को अपने बच्चे तथा अपने माता- पिता का मुंह देखकर संकल्प लेना चाहिए कि आज से हम तंबाकू सेवन नही करेंगे।
पवन कुमार शर्मा (शिक्षक)
दुमदुमा (असम)
मो.नं.9954327677