टी.टी. क्लब चार विकेट से विजयी, आजाद हिंद क्लब सेमीफाइनल से बाहर

टी.टी. क्लब चार विकेट से विजयी, आजाद हिंद क्लब सेमीफाइनल से बाहर

शनबिल, 7 मार्च (गौतम सरकार)। रामकृष्ण नगर जिला क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में आयोजित अभिजीत सरकार एवं प्रद्युत नाथ सीनियर डिवीजन लीग-कम-नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए मुकाबले में टेबल टेनिस क्लब (टी.टी. क्लब) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आजाद हिंद क्लब को चार विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही आजाद हिंद क्लब प्रतियोगिता के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

टॉस जीतकर टी.टी. क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद हिंद क्लब की टीम 25.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राजन गोस्वामी ने 45 रनदिग्विजय चक्रवर्ती ने 34 रन और संजित सिन्हा ने 25 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 29 रन प्राप्त हुए।

टी.टी. क्लब की ओर से गेंदबाजी में सुमित राय ने 3 विकेट, जबकि सुपायन घोष और रॉनी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टी.टी. क्लब ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में ध्रुवज्योति राय ने शानदार 56 रन बनाए, जबकि नवजीत दत्ता ने 26 रन और सुपायन घोष ने 21 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

आजाद हिंद क्लब की ओर से विश्वजीत शुक्ला और सुरोज दास ने 2-2 विकेट लिए। टी.टी. क्लब को अतिरिक्त के रूप में 16 रन मिले।

मुकाबले में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुपायन घोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पूर्व खिलाड़ी राजन विश्वास ने ट्रॉफी प्रदान की।

मैच में अंपायर की भूमिका तुषार राय और राजन विश्वास ने निभाई।

प्रतियोगिता का अगला मुकाबला रविवार को छात्रदल और विवेकानंद व्यायामागर के बीच खेला जाएगा।

Leave a Comment