जैसलमेर में आयोजित समारोह में अर्जुन सिंह भंडारी बने बीएसएफ कमांडेंट, पत्नी ने कंधों पर सजाए सितारे

जैसलमेर में आयोजित समारोह में अर्जुन सिंह भंडारी बने बीएसएफ कमांडेंट, पत्नी ने कंधों पर सजाए सितारे

जैसलमेर, 09 मार्च: 2 मार्च, सोमवार को राजस्थान के जैसलमेर स्थित भारत-पाक सीमा पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी अर्जुन सिंह भंडारी को कमांडेंट पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर आयोजित पिपिंग सेरेमनी (पदचिन्ह धारण समारोह) में उनकी धर्मपत्नी लीला अर्जुन भंडारी को उनके कंधों पर सितारे सजाने का गौरव प्राप्त हुआ।

यह भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण परिवार के लिए विशेष रहा। इस अवसर के साक्षी उनके बेटे-बेटी, लीला भंडारी के पिता तथा बड़े भाई भी बने।

परिवारजनों के अनुसार यह पदोन्नति केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत, त्याग, धैर्य और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। अर्जुन सिंह भंडारी ने अपनी सेवा के दौरान देश की सुरक्षा के प्रति निरंतर निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया है।

परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे आगे भी इसी ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें।

Leave a Comment