जीबीएम कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान एवं परिचर्चा

जीबीएम कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान एवं परिचर्चा
गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज (जीबीएम कॉलेज) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई, एनसीसी इकाई तथा दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में युवतियों की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने की तथा संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने भीतर निहित ऊर्जा और क्षमताओं को पहचानते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी, डॉ. रिचा दुबे, डॉ. नगमा शादाब सहित अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं की सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक भूमिका पर अपने विचार रखे।
परिचर्चा सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट सहभागिता के लिए कई एनएसएस वॉलेंटियर एवं एनसीसी कैडेट को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. फरहीन वज़ीरी ने किया।

Leave a Comment