जयपुर-राजाबाजार में शोक की लहर, पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह छेत्री का निधन

शिलचर, 21 जुलाई। कछार जिले के जयपुर के दो बार निर्वाचित जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह छेत्री का मंगलवार तड़के 4:30 बजे शिलचर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जयपुर-राजाबाजार सहित पूरे कछार जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

विश्वजीत सिंह छेत्री लंबे समय से जनसेवा से जुड़े हुए थे। अपनी ईमानदारी, मानवीय संवेदनशीलता और सरल-सहृदय व्यवहार के कारण वे क्षेत्र में विशेष रूप से लोकप्रिय थे।

निधन के समय वे अपनी पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री, माता, तीन भाइयों और दो बहनों सहित असंख्य परिजनों को छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। कसम सरकार के मंत्री कौशिक राय सहित अनेक लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

Leave a Comment