चाय श्रमिकों के लिए आवास निर्माण कार्य का शुभारंभ

दुलियाजान: दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र के चाय श्रमिकों और उनके परिवारों की आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज ‘चाय श्रमिक आश्रय गृह’ योजना के तहत ११ चाय बागानों में नए आवासों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

योजना के तहत प्रत्येक आवास के निर्माण के लिए ५ लाख १६ हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है। इससे चाय श्रमिकों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस योजना से लाभान्वित होने वाले चाय बागानों में गीतानगर, रामेश्वर नगर, नंदनवन, कैलाशपुर, न्यू सदा शिव, पर्वतीपुर, साधना, न्यू बरबाम, साउथ बरबाम, पीथुनगर और बेलबाड़ी शामिल हैं।

सरकार की ओर से कहा गया कि चाय समुदाय के विकास, सुरक्षा और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ‘चाय श्रमिक आश्रय गृह’ योजना प्रत्येक श्रमिक परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर सभी संबंधित चाय बागानों के चाय श्रमिकों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई।

Leave a Comment