यशवंत पांडेय, शिलकुड़ी, 12 जुलाई : असम के शिलकुड़ी चाय बागान की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सिलचर के शिलकुड़ी चाय बागान और आसपास के 4 बागानों के श्रमिकों ने आज एक नागरिक सभा कर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। आज सिलकुड़ी जगन्नाथ कम्युनिटी हॉल में एक नागरिक सभा का आयोजन किया गया , चाय बागान के जमीन पर अवैद्य कब्जे को रोकने के लिए शिलकुड़ी चाय बागान आदिवासी भूमि सुरक्षा समिति का गठन किया था , इस समिति के अध्यक्ष सुभाष लाल नुनिया , कोषाध्यक्ष मनोज कुमार जयसवाल और महासचिव राजेंद्र नुनिया है , इस सभा में आज मुख्य अतिथि के रूप में संजीव रॉय उपस्थित थें, श्रमिकों का कहना है कि 17 जून को कछार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद जांच शुरू हुई थी। 30 जून को फिर से मांग पत्र दिया गया। लेकिन अब तक अवैध रूप से कब्जा करने वालों ने कोई दस्तावेज जमा नहीं किया है। सभा में जिला परिषद सदस्या सरस्वती रविदास, मोती लाल नुनिया , प्रदीप नुनिया, शंकु माला, कामाख्या प्रसाद तिवारी , हाकीम उद्दीन , अमृत तांती आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे , श्रमिकों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वे गुवाहाटी जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने सांसद और विधायक से भी बात की है। श्रमिकों का आरोप है कि बागान की जमीन पर बाहर के लोग कब्जा कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब सबकी नजरें सरकार के अगले कदम पर हैं।