गोसाईगांव में दिल दहला देने वाली घटना: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

​कोकराझार : असम के कोकराझार जिले के  गोसाईगांव महकमा अंतर्गत कसुगांव के ब्रह्मपुर गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कसुगांव ब्रह्मपुर निवासी स्वर्गीय दिपाक दैमारी के 5 वर्षीय पुत्र हायेन दैमारी और मिथुन ब्रह्म के 7 वर्षीय पुत्र धनबिर ब्रह्म के रूप में की गई है।

​क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद ये दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी काफी तलाश की, जिसके बाद उन्हें गांव के ही एक तालाब में दोनों का शव मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि तालाब में नहाने और खेलने के दौरान फिसलकर गिरने से दोनों बच्चों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

​पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कसुगांव पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कसुगांव थाना ले गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे ब्रह्मपुर गांव में मातम पसर गया है।

GOPAL PRASAD

KOKRAJHAR , ASSAM

Leave a Comment