चातला प्रीमियर लीग में YASE (यासी) 8 पिलर्स की शानदार जीत
बुआलमारा शिलकुड़ी स्थित खेल मैदान में, बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित चातला प्रीमियर लीग के पहले दौर के मुकाबले में YASE (यासी) 8 पिलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इस रोमांचक मुकाबले में शान को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पार्थ दास ने एक बेहद अहम और निर्णायक पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मैच का उत्साह और भी बढ़ा दिया।