दिनांक 15/08/2026 को ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ शिलचर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ शिलचर एवं मोंटेसरी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। श्री उदय प्रताप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में क्वार्टर गार्ड पर “वंदे मातरम्” गीत का गायन किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सभी जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पुलिस वीरता पदक प्राप्त करने वाले जवानों की शौर्यगाथा के बारे में बताया गया तथा उनके अनुकरणीय कार्यों से अन्य जवानों को प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके उपरांत सभी जवानों को मिठाई वितरित की गई।
सायं 1630 बजे वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रतिभागी दोनों टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति एवं उत्साह की भावना से ओत-प्रोत रहा।