केंद्रीय विद्यालय एन.आई.टी. शिलचर में ८०वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शिलचर, 16 अगस्त २०२६ : केंद्रीय विद्यालय एन.आई.टी. शिलचर में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) सिलचर के निदेशक प्रोफेसर दिलीप कुमार बैद्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बैद्या भी समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा चोणा, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण, अभिभावक तथा विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरवशाली विरासत के संरक्षण हेतु सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया। 

तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रो. दिलीप कुमार बैद्या द्वारा विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इसके साथ ही बच्चों के उत्साह और प्रसन्नता ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। इसके पश्चात भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Comment