गुवाहाटी में चाय की दुकान पर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी

गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। नगर की सड़कों पर अचानक बॉलीवुड के अभिनेता आशीष विद्यार्थी को देखकर लोग हैरान हो गए। इस दौरान उनके प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई।
मंगलवार का बॉलीवुड के अभिनेता आशीष विद्यार्थी अचानक फुटपाथ पर स्थित एक पान दुकान और चाय की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। पान दुकानदार मिंटू अली ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन इतना बड़ा स्टार आकर कहेंगे कि ‘मुझे एक कप चाय दे दो’। दुकान देखकर बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि “अनोखा आइडिया”। वे हाफपैंट और टी-शर्ट पहनकर कहां से निकल आए और किसी को पता नहीं चला। उन्होंने चाय की चुस्की लेते ही कहा, ”मज़ा”। विद्यार्थी को दुकान पर देखकर लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मचने से अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार मिंटू अली के तो पैर ही जैसे जमीन पर नहीं थे। आशीष विद्यार्थी के साथ मृदुल कुमार हैंडिक भी थे।

Leave a Comment