गुवाहाटी अग्रवाल सखी मातृशक्ति बहनों ने विहिप गोरक्षा के लिए सहयोग राशि का समर्पण किया

गुवाहाटी 9 सितंबर: विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा केन्द्रीय मंत्री तथा पूर्वोत्तर असम क्षेत्र पालक उमेश चन्द्र पोरवाल जी, विहिप उत्तर पूर्व प्रान्त सह कोषाध्यक्ष नटवरलाल अग्रवाल जी, समाज सेवार्थ सतत् सक्रिय गुवाहाटी अग्रवाल ने सखी संस्था की अध्यक्षा सुनीता भीलबाडिया के आवास पर अग्रवाल सखी संस्था की उपस्थित मातृशक्ति बहनों का अभिवादन स्वीकार किया। पोरवाल जी ने गौमाता के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए
भगवान श्रीकृष्ण के साथ गौमाता ही क्यों, इस विषय से बहनों को अवगत कराया। समाज में की जाने वाली सेवाओं में गौसेवा सर्वाधिक पुण्यकारी सेवा है। गाय सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है। भारत को मां कहा गया और किसी देश को मां नहीं कहा गया। मां शब्द हमें गाय से मिला है। गाय यानि अपनी भारतीय देशी गाय जो मां बोलती है, विदेशी गाय नहीं। गौसेवा से साकारात्मक उर्जा प्राप्त होती।   गुवाहाटी अग्रवाल सखी अध्यक्षा ने संस्था की मातृशक्ति बहनों द्वारा गौमाता के सेवार्थ एकत्र की गई राशि को विहिप गोरक्षा के लिए समर्पण किया। संस्था अध्यक्षा सुनीता भीलबाडिया, उपाध्यक्षा अनीता अग्रवाल जी, डोली गोयनका , ऊषा सकसेरिया, कोषाध्यक्ष अनीता कुमपावत, सचिव नीलू अग्रवाल, सदस्य नीतू सिंघानिया, अल्का जालान, आशा सरावगी, माया गोयल, संगीता गिनोडीया आदि ने मिलकर गौ सेवा के लिए लिफाफा भेंट किया।

Leave a Comment