नेताजी नगर हाई स्कूल परिसर में होगी सभा
गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 11 सितंबर: गांधीग्राम सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2026-27 की वार्षिक आमसभा आगामी 13 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे नेताजी नगर हाई स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी। समिति के सचिव दीपन सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वार्षिक आमसभा में समिति के पिछले सामान्य अधिवेशन में पारित प्रस्तावों का वाचन एवं अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के विभागीय रूप से परीक्षित लेखा-जोखा पर चर्चा कर उसे अनुमोदित किया जाएगा।
बैठक में वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना एवं प्रस्तावित बजट पर भी चर्चा होगी तथा उसे स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए समिति के आंतरिक लेखा परीक्षक की नियुक्ति, समिति एवं सदस्यों के लिए ऋण लेने की अधिकतम सीमा निर्धारित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सभा के अंत में विविध विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। समिति प्रबंधन ने सभी अंशधारकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर वार्षिक आमसभा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।