
कोकराझार , 6 अप्रेल । राज्य के बिभिन्न हिस्सों के तरह आज कोकराझार जिले के कोकराझार फकिराग्राम गोसाइगाव ,श्रीरामपुर , महामाया ओर धुबरी जिले के बिलासिपारा में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाया गया ।
कोकराझार जिले के कोकराझार के हनुमान मंदिर में एक बिसाल शोभायात्रा निकाला गया यहां सैकड़ों की संख्या में भक्तविन्द उपस्थित थे वही कोकराझार राधेकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में कोकराझार मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष मदन गोपाल अग्रवाला ओर मंत्री दिलीप सेठिया एवं कोकराझार के समग्र मारवाड़ी समाज के नेतृत्व में बिभिन्न कार्यक्रम के साथ हनुमान जयंती मनाया गया यह राजस्थान से 11 पंडितो का एक दल यहां आया था और भक्तिमुल्क कार्यक्रम किया गया । वही फकिराग्राम के रेलवे हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाला गया वही फकिराग्राम के संकटमोचन हनुमान मंदिर में रामयण पाठ , बिभिन्न भक्तिमुल्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही धुबरी जिले के बिलासिपारा में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाला गया यहां हज़ारो की संख्या में भक्तविन्द शामिल थे ।
गोपाल प्रसाद
कोकराझार