तिनसुकिया प्रेरणा भारती 25जुलाई: 6th ऑल असम सब जूनियर एंड जूनियर पेंसाक सिलात चैंपियनशिप 2023 बीते 20 जुलाई से 23 जुलाई तक तिताबर इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया ।
जिसमे असम के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपना शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हुए तो वही तिनसुकिया से गए करीबन 45 खिलाड़ियों ने पूरे तिनसुकिया का नाम रोशन करने में सफल रहे हैं। प्रशिक्षक मनोज साह एवं प्रशिक्षिका गुनगुन यादव के देख रेख में गए 45 खिलाड़ियों में से 14 स्वर्ण पदक और 9 रजत पदक और 19 कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे साथ ही तिनसुकिया के इस टीम को 2 एंड रनर अप के ट्रॉफी से नवाजा गया।
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे तिनसुकिया खुशी का माहौल है।