एपेक्स स्कूल बभनौली में समर कैंप का विविध कार्यक्रमों के साथ समापन 

गड़वार(बलिया):

 क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में 22 जून से चल रहे समर कैंप का सोमवार को विविध कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी सीखी हुई कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का का मन मोह लिया।

कैंप के दौरान बच्चों को प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स द्वारा कथक, बॉलीवुड, फ्रीस्टाइल और कंटेम्पररी जैसे विभिन्न डांस फॉर्म की बारीकियां सिखाई गईं। इसके साथ ही योग एवं शारीरिक शिक्षा का भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के संरक्षक शैलेश मोहन पांडेय के द्वारा समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रबंधक इंजी. धनंजय उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय द्वारा समर कैंप का आयोजन छुट्टियों के सदुपयोग के लिए एक अच्छी पहल है। इससे बच्चों के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास तथा  रचनात्मकता का विकास होगा।समर कैंप को सफल बनाने में संयोजिका कविता पांडेय का विशेष योगदान रहा। वहीं अनीता यादव, मानसी गिरी, शशि मोहन पांडेय, अर्जुन द्विवेदी, रवि प्रकाश पांडेय, शंभू नाथ यादव तथा राम प्रकाश सिंह सहित समस्त स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment