उधारबंद के बीडीओ कुबाद अहमद चौधरी का ् विदाई कार्यक्रम आयोजित 

उधारबंद के बीडीओ कुबाद अहमद चौधरी का ् विदाई कार्यक्रम आयोजित 

निहार कांति राय, उधारबंद, विधानसभा 16 मार्च:

उधारबंद में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कुबाद अहमद चौधरी को भावुक माहौल में विदाई दी गई। उन्होंने तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य करने के बाद डिब्रूगढ़ जिले के लाहोवाल में स्थानांतरण प्राप्त किया है। उनके स्थान पर साधना कार्पी ने नई बीडीओ के रूप में कार्यभार संभाला है।

विदाई समारोह में आंचलिक पंचायत अध्यक्ष सुमन केवट सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल और कर्मठ प्रशासक बताया। इस दौरान कुबाद अहमद चौधरी भावुक हो गए और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नई बीडीओ साधना कार्पी का भी स्वागत किया गया तथा दोनों अधिकारियों को उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में सहायक बीडीओ जय कुमार सिंहजयनाला होजाई सहित ब्लॉक और ग्राम पंचायत के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment