चंद्रशेखर ग्वाला बड़खोला, 18 अप्रैल : असम माला परियोजना के अंतर्गत कालाईन बाजार से बोड़खोला, शिलचर सौराष्ट्र महासड़क तक 21 कि.मि.लंबी सड़क निर्माण का काम 2023 ई का अप्रैल महीने से शुरू हुआ था। 31 मार्च 2023 से अगले 30 महीने में सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न होने की बात है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य में जितने प्रगति होने चाहिए उतनी नहीं हो रही है। लगभग 25 महीने बीतने के बाद आज तक आधे से अधिक निर्माण कार्य शेष है । सड़क का निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को अधिक कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। अनेक हिस्सों पर सड़क पर मिट्टी,रेत रखे होने के कारण, बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण अनेक आवासीय इलाकों में लोगों को विभिन्न प्रकार का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस इलाके में अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना बहुत बड़ी चुनौती पुर्ण हो रहा है।कइ प्रसूती माताओं को गर्भ कालीन समय पर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही प्रसव होने का घटना का भी सम्मुखीन होना पड़ा।इसी टुटे हुए एवं गड्ढों वाले सड़क पर बड़ी बड़ी ट्रकों के चलते रहने से सड़क का हालत बहुत बुरी तरह से खराब हो गई है,इस पर कभी भी संस्कार नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों यह भी आरोप लगाया कि संबंधित निर्माण संस्था लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। रात्रि के अंधेरे में तो घर से सड़क पर निकल पाना मुश्किल होता है।कुल मिलाकर लोगों की मांग है कि जितना जल्दी संभव हो सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न किया जाय, ताकि उन्हें परेशानीयों से राहत मिले।