असम विश्वविद्यालय शिलचर ने टीडीसी फाइनल के लिए स्थिति/रैंक धारकों के नाम घोषित कर दिए हैं, अंग्रेजी में सेमिंगटन मिश्रा को दूसरा स्थान मिला। विगत सप्ताह असम विश्वविद्यालय ने टीडीसी फाइनल का रिजल्ट घोषित किया, जिसके अंतर्गत रामानुज कालेज की छात्रा सेमिंगटन मिश्रा ने अंग्रेजी विषय में दूसरा स्थान हासिल किया है। सेमिंगटन मिश्रा शिलचर के समाजसेवी एवं व्यवसायी अनिल मिश्रा एवं श्रीमती रेखा मिश्रा की तीसरी सुपुत्री है। सेमिंगटन मिश्रा के उपलब्धि पर उनके परिजनों ने बधाई दी है। मिश्रा मेहनत करके समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त करना चाहती है।