गुवाहाटी, 22 जुलाई (हि.स.)। असम पुलिस के 2994 कर्मियों को पदोन्नति दी गई है। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने आज एक ट्वीट के जरिए इस आशय की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि असम के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार 2994 असम पुलिस के विभिन्न रैंकों के कर्मियों को अगली रैंक पर पदोन्नत किया गया है।
यह पदोन्नति पुलिस के लिए मनोबल को बढ़ाने वाला और कल्याणकारी है। उल्लेखनीय है कि 09 जुलाई को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर सभी जिलों में पुलिस कर्मियों को एएसआई (यूबी) में पदोन्नत किया जा गया है। सभी नए पदोन्नत पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा है कि आइए ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने समुदाय की सेवा और रक्षा करना जारी रखें।