असम के फिल्म जगत के प्रभावशाली व्यक्तित्व नरेंद्र नाथ सिन्हा की उल्लेखनीय उपलब्धियां

असम के फिल्म जगत के प्रभावशाली व्यक्तित्व नरेंद्र नाथ सिन्हा की उल्लेखनीय उपलब्धियां

असम के फिल्म और संगीत जगत में आज एक प्रतिष्ठित और प्रभावशाली नाम बन चुके हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित विभिन्न फिल्में, वेब सीरीज़ और संगीत एल्बमों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है और क्षेत्रीय सिनेमा को नई दिशा प्रदान की है।

नरेंद्र नाथ सिन्हा ने सेंसर प्रमाणित विष्णुप्रिया मणिपुरी फिल्म ‘लखन’ के निर्माता के रूप में क्षेत्रीय सिनेमा में एक नई शुरुआत की। इसके अतिरिक्त उन्होंने असमिया फिल्मों ‘रफ एंड टफ’‘जीवनर संधानत’‘प्रतिघात’ और ‘अकोमन’ का सफल निर्माण किया है। उनकी प्रोडक्शन में बनी असमिया वेब सीरीज़ ‘कोलोंगपार’ को भी दर्शकों से व्यापक सराहना और लोकप्रियता प्राप्त हुई है।

संगीत क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। कई सुपरहिट बीएम (बीट म्यूज़िक) गीतों के निर्माता के रूप में उन्होंने श्रोताओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

पुरस्कारों के क्षेत्र में भी उनकी फिल्में लगातार सफलता अर्जित कर रही हैं। फिल्म ‘प्रतिघात’ ने 2021 में तीन पुरस्कारों के साथ राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त किया। हाल ही में प्रदर्शित असमिया फिल्म ‘अकोमन’ ने 9वें असम राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। यह सम्मान असम के राज्यपाल, मंत्रियों और कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त ‘अकोमन’ को (गोवा) 2022 तथा में भी सराहना और पुरस्कार प्राप्त हुए।

स्थानीय दर्शकों और समीक्षकों का मानना है कि नॉर्मन स्टूडियो वर्क्स के माध्यम से निर्मित ये कृतियां असम की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध कर रही हैं। नरेंद्र नाथ सिन्हा की निरंतर सफलता क्षेत्रीय सिनेमा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध हो रही है।

Leave a Comment