अनियमित पेयजल आपूर्ति से दिलखुश चाय बागान के श्रमिकों में रोष

अनियमित पेयजल आपूर्ति से दिलखुश चाय बागान के श्रमिकों में रोष

चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 7 जून: दिलखुश चाय बागान क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति परियोजना की कथित अनियमितताओं को लेकर श्रमिकों और स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि जलापूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे अधिकांश श्रमिक पानी संग्रह नहीं कर पाते।

उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि वर्षा ऋतु में जल शोधन के लिए आवश्यक रसायनों का समुचित उपयोग किए बिना ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं।

मामले को लेकर श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने दिलखुश ग्राम पंचायत की सभानेत्री, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा लखीपुर उपमंडल प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में परियोजना प्रबंधन समिति पर पारदर्शिता की कमी तथा वर्षों से एक ही व्यक्ति के नियंत्रण में रहने का आरोप भी लगाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment