आचार्य श्री महाश्रमण जी के निर्देशानुसार सिलचर पधारे सुश्रावक उपासकद्वय श्री सूर्यप्रकाश जी सामसुखा (राष्ट्रीय संयोजक उपासक श्रेणी), श्री अनुराग जी बैद के गरिमामय उपस्तिथि में लगभग 200 से अधिक सामायिक हुई। पर्वधिराज पर्युषण पर्व के समय उपासकद्वय से धर्म उपासना सुनने स्थानीय जैन भवन का दूसरा तल्ला रोज लगभग पूरा भरा रहता है श्रावक समाज इस महापर्व पर धर्म लाभ ले रहे हैं।परिषद अध्यक्ष अशोक मरोटी (अभातेयुप सदस्य) ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज डागा के नेतृत्व में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की 358 शाखाएं पूरे देश मे प्रतिवर्ष पर्युषण महापर्व के दौरान अभिनव सामायिक का आयोजन करवाती है

उपासक श्री सूर्यप्रकाश जी ने बताया कि जैन धर्म मे सामायिक का विशेष महत्व माना जाता है।सामायिक को समता की साधना और आत्मा को निर्मल करने का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है।सामायिक में व्यक्ति 48 मिनट के लिए सारे सांसारिक कार्यो का त्याग करके आध्यात्म साधना में लीन हो जाता है। मंत्री हेमंत छाजेड़ ने बताया कि समाज में आध्यात्मिक विकास हेतु तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारहवें आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगित अनुसार हमारी संस्था समय समय पर ऐसे कार्य आगे भी करती रहेगी। ये सारी जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी जयंत चोपड़ा ने दी।