Word Bank: मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को बनाया गया वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, बाइडन ने किया नामित

Word Bank: मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को बनाया गया वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, बाइडन ने किया नामित

डेविड मलपास ने की थी इस्तीफे की घोषणा

अजय बंगा की नियुक्ति की घोषणा ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले व‌र्ल्ड बैंक को प्रमुख डेविड मालपास ने जून में पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है।

जो बाइडन ने कहा कि अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं, जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं…।

उन्होंने कहा कि उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।

Leave a Comment