गौरव गोगोई के हाइलाकांदी दौरे की जोरदार तैयारी, विधायक खलील उद्दीन ने दी जानकारी

हाइलाकांदी, 25 जुलाई: असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई के आगामी 26 जुलाई को प्रस्तावित हाइलाकांदी दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी काठीघोड़ा के लोकप्रिय विधायक खलील उद्दीन मजूमदार ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि गौरव गोगोई 26 जुलाई को शिलचर के कुंभीरग्राम हवाई अड्डे पर उतरने के … Read more

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समग्र विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए आसू की डिब्रूगढ़ इकाई के साथ एक सार्थक बैठक की

डिब्रूगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने अपने डिब्रूगढ़ दौरे के दौरान, अखिल असम छात्र संघ (आसू), डिब्रूगढ़ ज़िले के प्रतिनिधियों के साथ एक सार्थक और रचनात्मक चर्चा की।बैठक में डिब्रूगढ़ और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। आसू प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय चुनौतियों और लंबे समय से … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने डिब्रूगढ़ में 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मंत्री कार्यालय परिसर की आधारशिला रखी

डिब्रूगढ़: ऊपरी असम में प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने आज डिब्रूगढ़ स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में एक प्रमुख परियोजना की आधारशिला रखी। 65 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य शासन का विकेंद्रीकरण करना और … Read more

सांस्कृतिक साधना में अवकाश लय—हाइलाकांदी में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

हाइलाकांदु, २५ जुलाई:संगीत लय, सुर और ताल के मेल से बनता है; जीवन की लय नृत्य की हर गति में उभरती है। यह कला हमारी संस्कृति की आत्मा है। जहाँ आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के ढाँचे में इस साधना की अक्सर उपेक्षा की जाती है, वहीं असम सरकार की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला भावी पीढ़ी के लिए एक … Read more

उधारबंद की कालीबाड़ी रोड की भव्य दुर्गा पूजा इस बार तोड़ेगी 36 वर्षों का रेकॉर्ड: मण्डप की ऊंचाई, प्रतिमा की भव्यता और रोशनी की साज-सज्जा बनेगी मुख्य आकर्षण

प्रेरणा भारती, उधारबंद, 25 जुलाई: शारदीय दुर्गा पूजा में अभी दो माह शेष हैं, लेकिन उधारबंद की कालीबाड़ी रोड स्थित सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की तैयारियाँ पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम संघ, शिलचर के पूजनीय स्वामी गणधीषानंद जी महाराज के कर-कमलों से ईशान खूँटी पूजन के साथ विधिवत पूजा की … Read more

नृत्य से प्रभावित होकर स्टार सीमेंट अधिकारी ने दी ₹5100 की सहायता, कलाकारों को किया सम्मानित

शिलचर, 25 जुलाई: बराक वैली न्यूज़पेपर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा 19 जुलाई को आयोजित अंतर-विद्यालयीय नृत्य और गायन प्रतियोगिता के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्टार सीमेंट काछार प्लांट के वरिष्ठ प्रोजेक्ट प्रबंधक बिजू पांडेय ने “निर्वाण” संस्था की एक प्रस्तुति से प्रभावित होकर ₹5100 की अनुदान राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने वादा अनुसार उक्त … Read more

शिलचर नगर निगम के वार्ड संख्या 25 में कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार नेहार बेगम मजूमदार के समर्थन में सभा का आयोजन

शिलचर, 25 जुलाई :शिलचर नगर निगम के 25 नंबर वार्ड में कांग्रेस पार्टी की संभावित उम्मीदवार नेहार बेगम मजूमदार के समर्थन में गुरुवार रात भागाडहर क्षेत्र में एक जनसभा आयोजित की गई। नेहार बेगम, जो कि सेवानिवृत्त सैनिक सईफ उद्दीन मजूमदार उर्फ़ ‘पारुल’ की पत्नी हैं, को एक योग्य उम्मीदवार बताते हुए स्थानीय लोगों ने … Read more

शिक्षकों के अवैध स्थानांतरण पर विवाद: डीईईओ ने बीईईओ से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

हाइलाकांदी | 25 जुलाई: हाइलाकांदी जिले में शिक्षकों के अवैध स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) तापस दत्त ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) मनोज कोइरी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों के अनुसार, बीईईओ मनोज कोइरी … Read more

डिब्रूगढ़ स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित

डिब्रूगढ़, 24 जुलाई: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में 23 जुलाई, 2025 को डिब्रूगढ़ स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने थानों के समग्र सुधार हेतु उत्तरदायी छवि मिशन (MOITRI) योजना के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। योजना के … Read more

श्री कमलेश सिंह नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य आयोजन 3 अगस्त को रतनपुर में

शिलचर, 24 जुलाई: काछार जिले के रतनपुर टी.ई. (नुनापानी) बागान मैदान में इस वर्ष एक खास आयोजन होने जा रहा है। खेल प्रेमियों और फुटबॉल उत्साही युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जब पूरे क्षेत्र के बेहतरीन खिलाड़ी एक मंच पर उतरेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 3 अगस्त 2025, रविवार … Read more