ज़ेस्टवियर इंडिया ने क्षेत्रीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के सीटीआईआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डिब्रूगढ़: पूर्वोत्तर भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एक उभरते हुए उद्यमशीलता उद्यम, ज़ेस्टवियर इंडिया ने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी नवाचार एवं ऊष्मायन केंद्र (सीटीआईआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता क्षेत्र में नवाचार, ऊष्मायन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के … Read more

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि – युवा मोर्चा ने हाइलाकांदी में निकाली विशाल बाइक रैली

हाइलाकांदी २६ जुलाई:देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में एक गौरवशाली संदेश के साथ हाइलाकांदी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। शुक्रवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एक हज़ार से ज़्यादा बाइक सवारों ने भाग लिया। रैली शहर … Read more

शिलचर में भूमि म्यूटेशन प्रक्रिया फिलहाल बंद, लेकिन भूमि बिक्री एनओसी प्रक्रिया फिर से शुरू: असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर अरुण ज्योति दास

शिलचर, 26 जुलाई: शिलचर में फिलहाल भूमि म्यूटेशन की प्रक्रिया स्थगित है, लेकिन भूमि बिक्री के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) जारी करने की प्रक्रिया चालू है — यह जानकारी शिलचर के असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर श्री अरुण ज्योति दास ने दी। कुछ समय पहले शिलचर के उत्तर कृष्णपुर निवासी अफजाल हुसैन बड़भुइया ने असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर के … Read more

काठीघोड़ा में सीमेंट चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, 82 बैग बरामद

काठीघोड़ा, 26 जुलाई:‌ काठीघोड़ा क्षेत्र के मदुआ इलाके में पुलिस ने सीमेंट चोरी के एक मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 82 बैग सीमेंट बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूननगर निवासी अबुल कासिम बड़भुइयाँ (40) और मोहनपुर निवासी रेहान उद्दीन बड़भुइयाँ (48) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 25 … Read more

रूपम नंदी की धमकी के बावजूद नहीं रुकी कांग्रेस की ‘गौरव यात्रा’, शिलचर में गौरव गोगोई को मिला राजसी स्वागत

शिलचर, 26 जुलाई: असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई के बराक दौरे को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और हलचल देखने को मिला, खासकर तब जब भाजपा नेता रूपम नंदी ने कुछ दिन पहले विवादास्पद बयान देते हुए चेतावनी दी थी—”गौरव गोगोई को बराक की धरती पर पैर नहीं रखने देंगे।” रूपम … Read more

राज्यपाल ने सात नए कुलपतियों को दिलाई शपथ

गुवाहाटी, 25 जुलाई: असम के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज राजभवन, गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के सात नव नियुक्त कुलपतियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण करने वाले कुलपतियों में … Read more

शिलचर शिवाजी नगर निवासी सुजीत देव राय गंभीर रूप से बीमार, इलाज के लिए सहायता की अपील

शिलचर, 25 जुलाई:शिवाजी नगर, न्यू शिलचर निवासी एक ऑटो चालक सुजीत देव राय पिछले एक महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 6 जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शिलचर मेडिकल कॉलेज के टीबी विभाग में भर्ती कराया गया था। परंतु एक महीने तक इलाज चलने के बावजूद डॉक्टर उनकी बीमारी का … Read more

शिलचर: दो सिर वाले नवजात की गंभीर हालत, MRI मशीन खराब होने से नहीं हो सका इलाज

शिलचर, 25 जुलाई: शिलचर के एक निजी अस्पताल में दो सिर वाले एक दुर्लभ नवजात शिशु का जन्म हुआ है। यह बच्चा काछार जिले के धोलाई विधानसभा क्षेत्र के एक मजदूर मक़बूल हुसैन चौधरी का पुत्र है। जन्म के तुरंत बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (GMCH) भेजने … Read more

कछार जिले के दिव्यांग भाइयों और बहनों के लिए सक्षम संस्था की पहल

शिलचर, 28 जुलाई:सक्षम संस्था द्वारा काछार जिले में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित दिव्यांग सेवा केंद्र पर पिछले एक वर्ष से कई दिव्यांग व्यक्ति एवं उनके परिजन यह शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें ‘अरुणोदय योजना’ का लाभ नहीं मिल रहा है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सक्षम संस्था ने निर्णय लिया है … Read more

शिलचर नगर निगम की दुकान तोड़ने की कार्रवाई को अपंग दुकानदार ने बताया अमानवीय

शिलचर, 25 जुलाई: शिलचर नगर निगम द्वारा हाइलाकांदी रोड पर स्थित 25 वर्षों से संचालित एक मिनरल वाटर की दुकान को अवैध घोषित कर 21 दिनों के भीतर हटाने के आदेश को दुकानदार ने अमानवीय और अन्यायपूर्ण बताया है। दुकान के मालिक विकलांग विकाश सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह … Read more