अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, १९ बच्चे बरामद

ईटानगर: नामसाई पुलिस ने कथित बाल तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से १९ बच्चों को बरामद किया है। बच्चों को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने में कथित भूमिका निभाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुमन्या कोचुंग, मार्ते एटे और … Read more

डिहिंग पटकाई तितली ट्रेल में १६५ प्रजातियां दर्ज, ३७ संकटग्रस्त

डिब्रूगढ़: असम के डिहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित चौथे डिहिंग पटकाई जैव विविधता एवं तितली ट्रेल के दौरान कुल १६५ तितली प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें ३७ संकटग्रस्त प्रजातियां शामिल हैं। इस सर्वेक्षण ने वर्षावन क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और पारिस्थितिक महत्व को एक बार फिर उजागर किया है। चार दिवसीय यह … Read more

नुमलीगढ़ में मानव-हाथी सहअस्तित्व मजबूत करने के लिए १४ निगरानी टावर बनाएगा एनआरएल

नुमलीगढ़: असम के नुमलीगढ़-मोरांगी क्षेत्र में मानव-हाथी सहअस्तित्व को मजबूत करने के उद्देश्य से नुमलीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने हाथियों की निगरानी के लिए १४ टावर स्थापित करने की पहल की है। ये टावर हाथियों की आवाजाही वाले चिन्हित क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब ६४.७५ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान … Read more

डिब्रूगढ़ में द्वितीय राज्य राजधानी क्षेत्र विकास क्षेत्र को लेकर बैठक

डिब्रूगढ़: प्रस्तावित द्वितीय राज्य राजधानी क्षेत्र विकास क्षेत्र (एसएससीआरडीए-डी) को लेकर मंगलवार को डिब्रूगढ़ जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिसूचित क्षेत्र की पहचान, सत्यापन और सीमा निर्धारण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और ख्वांग … Read more

शिलचर रेडक्रॉस में कथित अव्यवस्था के खिलाफ आजीवन सदस्यों ने उठाई आवाज

‘मेम्बर्स फोरम’ ने जिला आयुक्त और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का लिया निर्णय; मार्केट कॉम्प्लेक्स का विरोध शिलचर, 24 अगस्त: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की शिलचर जिला शाखा में कथित अव्यवस्था और लंबे समय से चले आ रहे संकट को लेकर आजीवन सदस्यों का एक वर्ग मुखर हो गया है। रविवार शाम ‘शिलचर रेडक्रॉस मेम्बर्स फोरम’ की … Read more

पीएम विश्वकर्मा कारीगरों को ब्रांडिंग और मार्केटिंग का प्रशिक्षण

शिलचर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 114 से अधिक लाभार्थियों ने लिया हिस्सा शिलचर, 24 अगस्त। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के शाखा एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय, सिलचर की ओर से जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (डीआईसीसी), काछार तथा वारकस ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन, सिलचर के सहयोग से सोमवार को गांधी भवन … Read more

शिलचर की सुंदरी देवी पटवा को ‘नारी शक्ति सम्मान’

गुवाहाटी, 24 अगस्त। मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी महिला शाखा की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में शिलचर की सुंदरी देवी पटवा को सम्मानित किया गया। महिला शाखा की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान कर समाज में महिलाओं की भूमिका, सक्रिय सहभागिता और उनके योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया गया। सम्मान समारोह में सुंदरी देवी पटवा को … Read more

डिब्रूगढ़ में आध्यात्मिक ज्ञान की गूंज, युवाओं को षड्रिपुओं पर विजय का संदेश

डिब्रूगढ़: पवित्र भादो माह के अवसर पर अमोलापट्टी राजाहोवा नामघर में आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम में ऐतिहासिक श्री श्री दक्षिणपाट सत्र के सत्राधिकार श्री श्री ननी गोपाल देवा गोस्वामी की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में करीब दो सौ श्रद्धालुओं ने भाग लिया और नाम-कीर्तन से नामघर परिसर गूंज उठा। सत्राधिकार श्री … Read more

बाघजान में संदिग्ध तेल चोरी की कोशिश के बाद गैस रिसाव

तिनसुकिया: असम के तिनसुकिया जिले के बाघजान इलाके में सोमवार तड़के तेल चोरी की कथित कोशिश के दौरान ऑयल इंडिया लिमिटेड की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर कच्चा तेल चोरी करने के उद्देश्य से पाइपलाइन को काटने की कोशिश … Read more

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के तत्वावधान में चंद्रनाथपुर में छात्र-छात्राओं के लिए शिविर

गत 23 अगस्त, रविवार को रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के संचालन में बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के चंद्रनाथपुर इलाके के आठग्राम, चंद्रनाथपुर एम.ई., चंद्रनाथपुर स्टेशन, सोनाछड़ा और नूतन लाइन स्थित निःशुल्क शिक्षण केंद्रों (‘श्रीशारदा माँ कोचिंग सेंटर’) के छात्र-छात्राओं को लेकर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के सचिव सुप्रदीप … Read more