राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रंगी दीवार पर बैठने को लेकर छात्र से मारपीट का आरोप श्रीकृष्ण सारदा कॉलेज में तनाव

प्रतिनिधि हाइलाकांदी, २५ अगस्त: राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से रंगी एक दीवार पर बैठने को लेकर छात्र से मारपीट किए जाने के आरोप के बाद मंगलवार को हाइलाकांदी स्थित श्रीकृष्ण सारदा कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कॉलेज के प्राचार्य रतन कुमार पर वाणिज्य विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धार्थ दास के साथ … Read more

बराक घाटी में ABVP के सदस्यता अभियान को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया, सदस्य संख्या 27,381 के पार

शिलचर, 25 अगस्त: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के चल रहे सदस्यता अभियान को बराक घाटी में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कछार, श्रीभूमि और हैलाकांडी—तीनों जिलों को मिलाकर अब तक 27,381 विद्यार्थियों ने ABVP की सदस्यता ग्रहण की है। संगठन के अनुसार, सदस्यता अभियान अगस्त के अंतिम दिन तक जारी रहेगा, ऐसे में आने वाले दिनों में … Read more

डीएचएसके कॉलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण

डिब्रूगढ़: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, २५ अगस्त को डिब्रूगढ़ स्थित डीएचएसके कॉलेज में ६३ असम बटालियन एनसीसी, डिब्रूगढ़ ग्रुप की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत किया गया। कार्यक्रम में नौ शिक्षण संस्थानों के एनसीसी कैडेटों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं … Read more

उधारबंद में सात दिवसीय क्षेत्रीय योग सम्मेलन का शुभारंभ

उधारबंद, 25 अगस्त। आरोग्य सप्ताह के अवसर पर विवेक वाहिनी एवं योग विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान तथा असम विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग के सहयोग से मंगलवार को उधारबंद श्रीश्री रामकृष्ण सारदा सेवा समिति के प्रेक्षागृह में सात दिवसीय क्षेत्रीय योग सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। योग, प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं … Read more

बड़खोला के बालाछोड़ा टोलगेट पर 1,720 पैकेट विदेशी सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार

शिलचर, 25 अगस्त: काछार जिले के बड़खोला थाना क्षेत्र के बालाछोड़ा टोलगेट के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लॉरी के गुप्त चैंबर से 1,720 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद की। इस मामले में पुलिस ने लॉरी में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को गुप्त सूचना के आधार … Read more

गांधी भवन के जीर्णोद्धार और हॉल का किराया कम करने की मांग64 नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के बाद नगर आयुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

शिलचर, 25 अगस्त: शिलचर शहर के प्राचीन सांस्कृतिक केंद्र गांधी भवन की बदहाल स्थिति, रखरखाव में कमी तथा अत्यधिक हॉल किराये को लेकर सांस्कृतिक एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को शिलचर म्युनिसिपल बोर्ड के आयुक्त को 64 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रूपम सांस्कृतिक संघ के महासचिव निखिल पाल ने … Read more

आईओसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पर बंदी का संकट, कर्मचारियों ने वेतन-भत्ते जारी रखने की मांग की

बड़खला में तीन में से दो वेसल टैंक खराब, तीसरे की वैधता 24 सितंबर तक; सांसद कनाद पुरकायस्थ व विधायक किशोर नाथ ने प्रबंधन से की बातचीत शिलचर, 25 अगस्त: कछार जिले के बड़खला स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पर तकनीकी संकट के कारण अस्थायी रूप से बंद होने का खतरा … Read more

सरस्वती विद्या मंदिर में 27 से 29 अगस्त तक 29वां वार्षिक उत्सव

वंदे मातरम् विद्यालय-आधारित सामूहिक संगीत प्रतियोगिता रहेगी मुख्य आकर्षण गौतम सरकार | रामकृष्णनगर, 25 अगस्त: रामकृष्णनगर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर में 27, 28 और 29 अगस्त को तीन दिवसीय 29वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। सोमवार को विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में वार्षिक उत्सव समिति के सचिव जयंत श्याम चौधरी ने तीनों … Read more

दिशोम गुरु के पैतृक गांव नेमरा से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की ‘भर्ती व्यवस्था -सुधार यात्रा’, झारखंड के सभी चौबीस जिलों में पहुंचेगा अभियान

अनिल मिश्र/रांची झारखंड प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब राज्यव्यापी जनजागरण अभियान का रूप लेने जा रहा है।इस बीच आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आज सोमवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव … Read more

असम-अरुणाचल सीमा पर ३०७ किलो गांजा जब्त, तीन संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

माजबाट: उदलगुड़ी जिले में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा से लगे घने जंगल में माजबाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ३०७ किलोग्राम संदिग्ध गांजा जब्त किया। पुलिस ने मौके से तीन संदिग्ध गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह अभियान असम-अरुणाचल सीमा के जिंगाबिल इलाके में चलाया गया। रौता पुलिस सर्किल के निरीक्षक उत्पल कुमार … Read more