अमर बलिदानी खुदीराम बोस

3 दिसम्बर / जन्मदिवस अमर बलिदानी खुदीराम बोस खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 को बंगाल के मेदिनीपुर जिले के केशपुर थाना क्षेत्र के मोहोबनी नामक छोटे से गाँव में एक कायस्थ परिवार में हुआ था । उनके पिता नेरजोल में एक तहसीलदार थे। तीन बेटियों के परिवार में खुदीराम चौथे बच्चे थे। खुदीराम … Read more

हास्य व्यंग्य        नेता जी का गृहप्रवेश

       नेता जी का गृहप्रवेश गाँव मे सेठ जी बनाए भव्य महल भव्यता देख लोग कहने लगे शीशमहल॥ सेठ जी शुभ मुहूर्त देख रखा महल का गृहप्रवेश उस दिन वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजयमान हुआ परिवेश॥ सेठ जी के द्वार पर लगा आम-खास लोगों का तांता निमंत्रण पाकर अपने अनुज संग पहुंचे नेता॥ अनुज … Read more

सिपरी रिपोर्ट: हथियारों की बढ़ती बिक्री और मानवता पर खतरा

दुनिया में हथियारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। वास्तव में, आज के समय में दुनिया भर में बढ़ते हथियारों का जखीरा केवल सुरक्षा का ही सवाल नहीं है , बल्कि यह मानवता के भविष्य पर एक गंभीर खतरा भी है। कोई भी देश हथियार इसलिए खरीदते हैं, ताकि वे अपनी सीमाओं की रक्षा कर … Read more

“क्या भारत कभी विकसित देश बनेगा या हमेशा विकासशील देश ही रहेगा?”  -डॉ प्रग्नेश परमार

प्रस्तावना भारत एक विविधता-पूर्ण राष्ट्र है, जिसमें संस्कृति, धर्म, भाषा, भूगोल, आर्थिक संरचना—सबका समन्वय समाया हुआ है। ‘विकासशील’ या ‘विकसित’ देश की परिभाषा मात्र आर्थिक अभिवृद्धि अथवा प्रति-व्यक्ति आय तक सीमित नहीं है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य-सेवाएँ, सामाजिक न्याय, बुनियादी ढाँचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर), पर्यावरणीय स्थिरता, तकनीकी प्रगति, नवाचार, राजनीतिक स्थिरता, संस्थागत क्षमता और जन-सहभागिता जैसे कई आयामों से जुड़ा हुआ है। अतः यह चर्चा सम्यक रूप से यही प्रयास है कि भारत की वर्तमान स्थिति, चुनौतियाँ, उपलब्धियाँ और उसके सामने विकास-मार्ग की संभावनाओं को सब पक्षों से आत्मसात करने का प्रयास हो। परिभाषा: “विकासशील”और “विकसित” की अवधारणा 1.1 “विकासशील” देश (Developing Country) आमतौर पर निम्न-आय (low-income) या मध्यम-आय (middle-income) देश जिन्हें औद्योगिक स्तर, मानव विकास सूचकांक (HDI), जीवन स्तर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर में सुधार की आवश्यकता होती है। तकनीकी दक्षता, औद्योगिक आधार, आर्थिक संरचना और सामाजिक संकेतकों में मध्यम स्तर के होते हैं। 1.2 “विकसित” देश (Developed Country) उच्च-आय (high-income) देश जिनमें प्रति-व्यक्ति आय बहुत अधिक होती है; शिक्षा, स्वास्थ्य, जीवन प्रत्याशा उच्च स्तर पर; संस्थागत स्थिरता, शहरीकरण, नवाचार, वैज्ञानिक-तकनीकी आधार मजबूत सामाजिक सुरक्षा, न्याय, पारदर्शिता, पर्यावरण-खेप, डिजिटल संरचना आदि मजबूत रहते हैं। भारत यदि विकसित बनना चाहता है, तो उसे उपरोक्त सभी क्षेत्रों में क्रमश: सुधार करना होगा। आर्थिकआयाम 2.1 आर्थिक विकास और GDP वृद्धि पिछले तीन दशकों में भारत की आर्थिक वृद्धि दर उल्लेखनीय रही है—1990 के दशक के सुधारों (लिबरलाइज़ेशन, निजीकरण, वैश्वीकरण) के बाद औसत वार्षिक वृद्धि दर 6–8 % रही है। आज भारत दुनिया की पाँचवीं-छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन विकसित स्तर तक पहुँचने के लिए भारत को स्थायी, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण विकास दर (वार्षिक 8–9 %) की दर से भी ज़्यादा निरंतर वर्ष दर वर्ष चाहिए। 2.2 प्रति-व्यक्ति आय और असमानता भारत की प्रति-व्‍यक्ति आय अभी भी विकासशील देश की श्रेणी में है। ग्लोबल स्तर पर विकसित देशों में प्रति-व्यक्ति आय अमेरिकी डॉलर में 40–60 हजार या उससे अधिक होती है, जबकि भारत में यह लगभग 2–3 हजार डॉलर प्रति वर्ष है (इसमें सटीक आंकड़े समय-समय पर बदलते हैं)। इसके अलावा आय-असमानता, क्षतीय असमानता, ग्रामीण-शहरी असमानता, जातिगत एवं लैंगिक असमानता बहुत गहरी है। इन्हें दूर करना एक बुनियादी चुनौती है। 2.3 औद्योगिक बुनियादी ढाँचा और नौकरियाँ भारत में सेवा क्षेत्र (IT, वित्त, व्यापार-वाणिज्य) में जबरदस्त वृद्धि हुई है, पर विनिर्माण (manufacturing sector) अपेक्षाकृत सीमित रहा। ‘मेक इन इंडिया’ जैसी योजनाओं ने प्रयासों को गति दी है। हालांकि रोजगार-सृजन, MSMEs (सूक्ष्म-लघु उद्योग), MSME नेटवर्क, निजी निवेश, निर्यात वृद्धि आदि में निरंतर सुधार हुआ है। विकसित स्तर पर पहुँचने के लिए भारत को विनिर्माण और कृषि दोनों क्षेत्रों में ‘उच्च उत्पादकता’, ‘मूल्य-वर्धित उत्पादन’ और ‘गुणवत्ता-नियंत्रण’ लाना होगा। सामाजिकआयाम 3.1 शिक्षा भारत में शिक्षा प्रणाली व्यापक ढंग से फैली है—कक्षा-एक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक रोज़ लाखों विद्यार्थी पढ़ते हैं। लेकिन साक्षरता दर तो बढ़ी है, शैक्षिक गुणवत्ता, अध्यापन-प्रणाली, पठन-पाठन–स्तर, डिजिटल शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण (skilling), मगर सीमित संसाधन और अनियमितता (like खाली स्कूल, शिक्षक अनुपस्थिति, अपर्याप्त छात्र-शिक्षक अनुपात आदि) जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं। विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत को शिक्षा की सार्वभौमिकता के साथ गुणवत्ता, नवाचार, शोध एवं कौशल-प्रशिक्षण पर भी बल देना होगा। 3.2 स्वास्थ्य स्वास्थ्य देखभाल में प्रगति हुई है—शिशु मृत्यु दर (infant mortality), मातृ मृत्यु दर (maternal mortality), टीकाकरण कवरेज आदि में सुधार आया है। लेकिन स्वास्थ्य-संरचना में असमानता (ग्रामीण-शहरी, राज्य-राज्य में), जन-स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर (primary health centers), विशेषज्ञता, डॉक्टर-बेड अनुपात, ग्रामीण अस्पताल प्रणालियाँ, बीमा-कवरेज (जन-आयुष्मान योजना आदि) में अभी काफी काम बाकी है। विकसित स्तर पर पहुँचने के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा (UHC), टिकाऊ बीमा, डिजिटल हेल्थ (जैसे eSanjeevani), स्वच्छता और पोषण रणनीतियों को और मज़बूती से लागू करना जरूरी है। 3.3 सामाजिक न्याय और समावेशन भारत की सामाजिक संरचना में जाति, धर्म, क्षेत्र, लिंग, आर्थिक वर्ग, आदिवासी/पीछड़े वर्गों में अंतर गहरा है। आरक्षण, सामाजिक कल्याण योजनाएँ, Adhaar-बीमा योजनाएँ, डिजिटल लाभ-वितरण, PDS, महिलाओं-अनुचित अवस्था में महिलाओं को सशक्त करना, LGBTQ+ समुदाय आदि के अधिकार सुनिश्चित करना—इन सभी क्षेत्रों में काम चलता रहा है, लेकिन जमीन पर सूक्ष्मता से सुनियोजित सुधार आवश्यक हैं। विकसित राष्ट्र का मतलब है—सभी वर्गों को सशक्त, सम्मानित, और सुरक्षित महसूस कराना। राजनीतिक-संस्थागतआयाम 4.1 लोकतंत्र और न्यायपालिका … Read more

मानसिक गुलाम बनाने वाली मैकाले की शिक्षा पर लगेंगे ताले  – प्रमोद भार्गव

‘1835 से भारत में पैठ जमा चुकी उस पश्चिमी मानसिकता पर ताले लगाने के राष्ट्रीय संकल्प की जरूरत है, जो स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों को ध्वस्त करती हुई औपनिवेशिक शिक्षा को लागू करने की थॉमस मैकाले की परियोजना के माध्यम से लागू हुई थी। भारत की शैक्षिक और सांस्कृतिक नींव को खोखला करने के लिए मैकाले … Read more

हंगामे से नहीं, विचार-विमर्श से चले संसद

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 सोमवार से शुरू किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यह सत्र 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा।इस सत्र से ठीक पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर चर्चा नहीं कराने पर विरोध करने का अपना इरादा जाहिर … Read more

योनि शिक्षा का अभाव भी एड्स होने का प्रमुख कारण (विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर पर विशेष)

एड्स से बचाव ही एड्स का बेहतर इलाज एड्स का मतलब है उपार्जित प्रतिरक्षी अपूर्णता सहलक्षण (Acquired Immune Deficiency syndrome) एड्स HIV मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (Human immunodeficiency virus) से होता है। जो कि मानव की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। एचआईवी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर आक्रमण करता है। जिसका काम शरीर को … Read more

शब्दवीणा सृजन त्रिविधा में बिहार, मध्य प्रदेश, एवं हरियाणा के रचनाकारों ने किया काव्य पाठ

 कर्नल गोपाल अश्क, कुमार कांत एवं सुशीला यादव ने पढ़ीं एक से बढ़कर एक रचनाएँ गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक सह सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ द्वारा आयोजित “शब्दवीणा सृजन त्रिविधा” के गत अंक में गया जी से कवि कुमार कांत, इंदौर, मध्य प्रदेश से कवि कर्नल गोपाल अश्क एवं गुरुग्राम, हरियाणा से कवयित्री सुशीला यादव ने बतौर … Read more

आधुनिक दौर में एड्स: चुनौतियां, समाधान और भविष्य की दिशा-एक विवेचन(1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर विशेष आलेख)

हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल,यह दिवस एचआईवी (ह्यूमन इम्यूमिनोडेफेसिऐंसी वायरस) यानी कि मानव रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस/एड्स के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने, उनमें व्याप्त विभिन्न गलत धारणाएँ दूर करने और संक्रमित लोगों के प्रति सम्मान व समर्थन का संदेश देने के क्रम … Read more

आतंकवाद के ऐसे व्यापक तंत्र का उत्तर कैसे दें  -अवधेश कुमार

दिल्ली लाल किला आतंकवादी कार विस्फोट की छानबीन से आ रही जानकारियों ने पूरे देश में भय और सनसनाहट पैदा किया हुआ है। अभी तक की जानकारियां बता रही हैं कि अगर आतंकवाद का यह मॉड्यूल सफल हो गया होता तो देश में जगह-जगह अनगिनत विस्फोट होते और उसमें होने वाली मानवीय एवं संपत्तियों की … Read more