‘बड़ा सपना देखें, राष्ट्र की सेवा करें’: बीस असम राइफल्स के कमांडेंट ने डिगबोई कॉलेज के विद्यार्थियों को किया प्रेरित

डिगबोई: डिगबोई कॉलेज (स्वायत्त) में आयोजित नवागंतुक स्वागत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बीस असम राइफल्स के कमांडेंट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्टता हासिल करने, अनुशासन के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने … Read more

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रगति संवाद का शुभारंभ

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के रंगघर सभागार में राष्ट्रीय प्रगति संवाद का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असम सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संवाद के तहत ‘ब्रिक्स पर राष्ट्रीय युवा वक्तव्य’ विषय पर युवाओं के विचारों और सहभागिता को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के … Read more

डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर एएआई के तकनीकी व गैर-कार्यकारी कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

डिब्रूगढ़: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों के तकनीकी अधिकारियों एवं गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर १९ से २१ अगस्त तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के पेशेवर ज्ञान, तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक क्षमताओं को बढ़ाना था। प्रशिक्षण … Read more

 जिरीबाम में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, ₹27.28 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त; छह तस्कर गिरफ्तार

जिरीबाम, 21 अगस्त: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने बोरो बेकरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जिरीबाम के तुपीधार इलाके में करीब ₹27.28 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। यह कार्रवाई 20 अगस्त की रात/तड़के की गई। जानकारी के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर मादक पदार्थ तस्कर एक नाव … Read more

तीन ग्रेनेडियर आर्मी शिविर में स्वास्थ्य शिविर, करीब २०० मरीजों को मिली चिकित्सा सेवा

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ के पल्टन बाजार स्थित तीन ग्रेनेडियर आर्मी शिविर में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेवारत सेना के जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल आदित्य अस्पताल ने … Read more

दुर्लभ रोगियों को दवा वितरण शुरू, एएमसीएच ने रचा नया अध्याय

डिब्रूगढ़: असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने दुर्लभ रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए शुक्रवार से दवाओं का वितरण शुरू कर दिया। दुर्लभ रोगों के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किए जाने के बाद यह पहली बार है जब एएमसीएच में ऐसे मरीजों को संस्थागत स्तर पर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसे … Read more

जीएसटी सुधारों में आजीविका, रोजगार और छोटे कारोबार की चिंताओं को प्राथमिकता देने की जरूरत

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में गुरुवार को “जीएसटी सुधार और ग्रामीण एवं शहरी आजीविका तथा रोजगार पर प्रभाव” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन हुआ। संगोष्ठी में कर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, चार्टर्ड अकाउंटेंटों और प्रबंधन विशेषज्ञों ने वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था में हो रहे बदलावों तथा उनके कारोबार, रोजगार और आजीविका पर पड़ने वाले … Read more

काजीरंगा में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा टोकाय गेको बरामद, एक गिरफ्तार

काजीरंगा: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के कोहोरा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जीवित टोकाय गेको को बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। असम के वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ … Read more

बाढ़ प्रभावित नजीरा में अब्सू (ABSU) का 9 दिवसीय ‘मिशन होम रेस्क्यू एंड रिस्टोर’ संपन्न,

बाढ़ प्रभावित नजीरा में अब्सू (ABSU) का 9 दिवसीय ‘मिशन होम रेस्क्यू एंड रिस्टोर’ संपन्न, 209 घरों का किया पुनर्वास ​• 15 जिलों के 150 स्वयंसेवकों ने 9 प्रभावित गांवों में कीचड़ हटाकर घरों की मरम्मत की ​• 60 जरूरतमंद छात्रों को बांटी गई पाठ्य सामग्री; सरकार से 6 महीने के मुफ्त राशन और स्थायी … Read more

कोकराझार में एरी एवं मूगा रेशम किसानों को दिया गया कीट व रोग प्रबंधन का वैज्ञानिक प्रशिक्षण

​कोकराझार (असम): ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के तहत बीटीसी के दक्षिण मोरीगांव में एरी और मूगा रेशम किसानों के लिए एक दिवसीय विशेष वैज्ञानिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों से जोड़कर रेशम उत्पादन और उनकी आय … Read more