श्रद्धांजलि लेख कठिन से कठिन परिस्थितियों का हंसते-२ सामना करने वाले मेरे मामा गणेश प्रसादजी का यूं चले जाना – दिलीप कुमार

किसी ने सही ही कहा है, चैंपियन पैदा नहीं होते, अपने परिश्रम और लगन से बनते हैं। ऐसे ही एक चैंपियन यूपी के छोटे से गाव में पले बढ़े, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी मेरे मझले मामा श्री गणेश प्रसादजी थे। 2020 फरवरी को ही उन्होंने एमटीएनएल दिल्ली में डीजीएम के पद से बीआरएस लिया था। कोरोना … Read more

।।असम के हिंदी अखबारों के गैर-प्रतिष्ठानिक लेखक और उनके साथ प्रतिष्ठानों का रवैया।।

असम में शायद पूरे पूर्वोत्तर-व्याप वाले छह अखबार वर्तमान में छप रहे हैं।इन छह अखबारों में एकाध शायद सभी पूर्वोत्तर राज्यों में न भी पहुंच पाए हों फिर भी इनका नाम पूर्वोत्तर के सभी प्रांत के हिंदी-भाषी लोग जानते जरूर हैं। इन अखबारों में संपादकीय पेज पर स्थानीय लेखकों की एक अच्छी संख्यां है।इन लेखको … Read more

संसदीय बहस के द्रोणाचार्य- के एम बहरुल इस्लाम

गुरुचरण महाविद्यालय की उच्चतर माध्यमिक विज्ञान शाखा के १९८४- १९८६ बैच के प्रथम वर्ष की प्रथम श्रेणी। अंग्रेजी के प्रोफेसर ने कक्षा में प्रवेश किया और सवाल पूछा – “हम अंग्रेजी क्यों पढ़ रहे हैं?” सब अपने-अपने पक्ष में तर्क दे रहे हैं, सब अंग्रेजी भाषा के पक्ष में। इस सब के अंत में उन्होंने … Read more

हाइलाकांदी के कांग्रेस नेता अशोक दत्त का निधन

शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 29 मई: हाइलाकांदी जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दत्तगुप्त का शनिवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से हाइलाकांदी में शोक का माहौल है। वे 74 वर्ष के थे। वे अपने पीछे एक विवाहित बेटी, एक बेटा और कई रिश्तेदार को छोड़ गए। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय … Read more

क्लेवर हाउस चाय बागान में मास्क और साबुन वितरण

नुतन बाजार की सनातन उन्नयन संस्था के  अनुदान से बराक वैली यूथ स्टूडेंट्स फ़ोरम के अध्यक्ष तथा धोलाई के समाज सेवक देबाशीष कानू, अभिषेक लोहार व सुजीत कुर्मी ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए क्लेवर हाउस चाय बागान के 300 गरीब लोगों को मास्क और साबुन वितरण किया।

सोमवार को शिलचर शहर में कोविड परीक्षण शिविर

शिलचर 29 मई : कोविड मरीजों की पहचान के लिए गुरुवार को शिलचर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर के तहत जानीगंज स्थित बालक हाई स्कूल में सोमवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा, और संजय गांधी स्कूल कालीबाड़ी चर और हाजी केरामत उल्लाह एलपी स्कूल वाटर वर्क्स रोड पर सोमवार … Read more

लिंक रोड निवासी 80 वर्षीय सुरेश चंद जैन का देहांत

28 मई  की मध्यरात्रि 12:00 बजे के बाद 12.50 पर लेन नंबर 15, लिंक रोड, शिलचर निवासी वरिष्ठ नागरिक 80 वर्षीय सुरेश चंद नरपत्या (जैन) का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शिलचर श्मशान में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। वे अपने पीछे 3 पुत्र प्रवीण कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, … Read more

विश्व हिंदू परिषद कार्यालय गुवाहाटी में कोविड रोगियों हेतु आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन निशुल्क उपलब्ध पांचजन्य भवन से आयुष-64 का भी वितरण किया जाएगा

आज पांचजन्य भवन विश्व हिंदू परिषद कार्यालय गुवाहाटी में आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का प्रयोग करके दिखाया गया। इसके विषय में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी ने उपस्थित महानुभावों को अवगत कराया। वैश्विक कोरोना महामारी में लोगों को ऑक्सीजन समस्या न हो इस कारण यह कंसंट्रेटर मशीनें विश्व हिंदू परिषद  सेवा … Read more

कटहल रोड निवासी टुन्ना ठाकुर को मातृ वियोग

रामप्रसाद लेन कटहल रोड निवासी टुन्ना(विक्रम) ठाकुर की 68 वर्षीय मां श्रीमती सरस्वती देवी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उनके पति स्वर्गीय वृंदा ठाकुर का पिछले वर्ष स्वर्गवास हो गया था। सरस्वती देवी पिछले 6-7 वर्षों से लीवर सिरोसिस से पीड़ित थी। परिवार ने उनके चिकित्सा में कोई कमी नहीं आने दी, लाखों रुपए … Read more

स्वर्गीय पीयूष कांति दास की स्मृति में सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का आयोजन

दिवंगत पीयूष कांति दास मेमोरियल ट्रस्ट एवं स्वयंसेवी संस्था नेताजी छात्र-युवा संगठन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। गुरुवार  27 मई को प्रख्यात पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता, पीयूष कांति दास की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल के अनुरूप एवं सीमित संख्या में पदाधिकारियों … Read more