मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने आज से शुरू किया कू एप का उपयोग

गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.)। अब से असम सरकार के बारे में जानकारी घरेलू माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आज से भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू असमिया में आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा जून के पहले सप्ताह में ही इस एप से जुड़ चुके हैं और अबतक फालोअर्स की संख्या 62,000 को पार … Read more

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमण की रफ्तार में नहीं आ रही कमी

गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। प्रतिदिन पांच से छह हजार के बीच नये मरीजों की संख्या दर्ज हो रही है। हालांकि, मृतकों की संख्या में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई … Read more

कोरोना एसओपी की उड़ रही धज्जियां

गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.)। राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी को न मानने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत चेतावनी जारी किया था। बावजूद पुलिस की आंख में धूल झोंककर कुछ लोग एसओपी की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला राजधानी के जोराबाट पुलिस चौकी इलाके में सामने … Read more

मेडिकल कॉलेज में मिले 30 कोरोना पाज़िटिव, 148 चिकित्साधीन 

प्रे. सं. शिलचर,16 जून : शिलचर मेडिकल कॉलेज में आज कुल 30 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 7 मरीज आरटीपीसीआर टेस्ट में पाए गए। मेडिकल कॉलेज में अभी 148 कोरोना मरीज चिकित्सारत है। 90 मरीज आईसीयू में है, 20 मरीज वेंटिलेटर पर है। कोविड वार्ड में 58 मरीज हैं। 109 मरीजों को आक्सीजन दिया जा … Read more

गागलाछोड़ा बागान प्रबंधन ने सुरेंद्र तिवारी का बकाया भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया

प्रेरणा संवाददाता हाइलाकांदी, 16 जून: गागलाछोड़ा बागान प्रबंधन ने आखिरकार एक पखवाड़े के भीतर सेवानिवृत्त टीला बाबू सुरेंद्र नाथ तिवारी का बकाया सहित भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया। हालांकि टीला बाबू 2017 में सेवानिवृत्त हुए, लेकिन उनके ग्रेच्यूटी सहित कई भुगतान अब तक लंबित हैं। ग्रेच्युटी समेत विभिन्न बकाए के आरोपों के मद्देनजर हाइलाकांडी … Read more

हिंदू जागरण मंच ने शिलचर में गौ मांस बिक्री के खिलाफ दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने शिलचर में गौ मांस बिक्री के खिलाफ दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन हिंदू जागरण मंच ने शिलचर के रामनगर में मुस्लिम होटलों द्वारा Online App FoodHunt के माध्यम से गौ मांस बिक्री के खिलाफ मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी काछाड़ के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस ऐप के माध्यम से हिंदू भी … Read more

स्वर्गीय सुधीर रंजन दास के निधन पर शिव दुर्गा क्लब ने परिवार वालों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की

स्वर्गीय सुधीर रंजन दास के निधन पर शिव दुर्गा क्लब में परिवार वालों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की शिब दुर्गा क्लब, डूगरूबस्ती पालंगघाट की ओर से एक दल ने हाल ही में दिवंगत पालंगघाट प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय सुधीर रंजन दास के गंगानगर स्थित आवास का दौरा किया और उनके परिवार के … Read more

मारवाड़ी युवा मंच शिलचर ने रेड लाइट एरिया के पचासी परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की

सामाजिक उत्तरदायित्व पूर्ति के क्रम में आज मायुम शिलचर शाखा ने नार्थ वेस्टर्न कछार टी क. के सहयोग से एवं काछार डेपुटी कमिश्नर के सुझाव पर शिलचर स्थित RED LIGHT AREA के 85 परिवारों को 5 kg चावल, 5 kg आटा, 2 kg आलू, 1 kg डाल एवं बिस्कुट के पैकेट उपलब्ध करवाए। प्रमोद शर्मा … Read more

कटहल रोड में चोरों का आतंक, जिला परिषद के अभियंता शैलेश सिंह के कंपाउंड में हुई चोरी

शिलचर: कटहल रोड में एक पर एक चोरी का सिलसिला जारी है। बेखौफ चोरों ने राजगिरी लेन, कटहल रोड निवासी, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता शैलेश सिंह के कंपाउंड में उनके जीजा सत्येंद्र कुमार सिंह के घर का जंगला तोड़कर चोरी कर लिया। एक अनुमान के अनुसार चोर रात में लगभग दो ढाई बजे पीछे … Read more

लखीपुर पुलिस ने चोरी के कई मोटरसाइकिल सहित पकड़े चार बदमाश

चंद्रशेखर ग्वाला, लखीपुर 16 जून: लखीपुर विधानसभा केंद्र के अंतर्गत रुपाइबाली गांव पंचायत क्षेत्र के हथियार गांव से लखपुर पुलिस व कार्य सुरक्षा बल के जवानों द्वारा बीती रात को चलाए गए अभियान के दौरान चोरी के चार मोटरसाइकिल सहित 4 बदमाशों को पकड़ लिया गया। आपको बता दें कि बदमाशों का ये दल कई महीनों … Read more