योग दिवस के लिए हाइलाकांदी में व्यापक तैयारियां

हाइलाकांदी ११जून: २१जून को जिला प्रशासन के प्रबंधन में हाइलाकांदी में योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर   हाइलाकांदी शहर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय केंद्रीय कार्यक्रम योग शिविर का आयोजन किया गया है। बुधवार को  हाइलाकांदी जिला आयुक्त के बैठक कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में दिवस मनाने … Read more

12 जून/इतिहास स्मृति इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा ऐतिहासिक फैसला

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 12 जून, 1975 के फैसले में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी कदाचार का दोषी ठहराया गया था और उन्हें किसी भी निर्वाचित पद पर बैठने से रोक दिया गया था। यह व्यापक रूप से माना जाता है कि न्यायमूर्ति जगमोहनलाल सिन्हा द्वारा दिए गए फैसले के कारण 25 जून, 1975 … Read more

असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) का संयुक्त अभियान: काबुगंज, असम से ₹22.73 करोड़ मूल्य की हेरोइन बरामद

काबुगंज, कछार (असम), 10 जून: नशीली दवाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने कछार ज़िले के काबुगंज क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर ₹22.73 करोड़ मूल्य की हेरोइन बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर 10 जून की सुबह यह अभियान शुरू किया गया, जिसमें एक टाटा … Read more

जीवन में संतुष्टि प्राप्त करने की तरीके

1. आत्म-मूल्यांकन और आत्म-निरीक्षणः अपने जीवन का गहरे से मूल्यांकन करें। अपने दृष्टिकोण, भावनाओं और व्यवहार को समझें। अपने उद्देश्य, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करें। यह जानने का प्रयास करें कि आप कहां हैं और कहां जाना चाहते हैं। अपने मजबूत पक्षों पर काम करें और अपनी कमजोरियों को सुधारने के … Read more

बराक डैम के त्वरित क्रियान्वयन की मांग पर अडिग ‘सुवর্ণखंड राष्ट्रीय समिति’, बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता और बीते 25 वर्षों के खर्च का श्वेतपत्र प्रकाशित करने की अपील

शिलचर, 10 जून: बराक घाटी की भीषण बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए ‘सुवर्णखंड राष्ट्रीय समिति’ ने बराक डैम परियोजना को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई है। समिति ने तीनों जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों को पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करने और बीते 25 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण व जल संसाधन विभाग में हुए खर्च का श्वेतपत्र … Read more

हाइलाकांदी में शुद्ध पेयजल के लिए हाहाकार

प्रीतम दास हाइलाकांदी 10 जून: हाइलाकांदी नगरपालिका में बोर्ड गठन के बाद हर वार्ड में नियमित शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही नेताओं ने सड़क जीर्णोद्धार और जलभराव से मुक्ति का आश्वासन भी दिया। लेकिन हकीकत में जो हो रहा है, उसे देखकर आप चौंक जाएंगे! नल खोलते ही कीचड़युक्त, बदबूदार पानी आता है! … Read more

11 जून/जन्म-दिवस                  काकोरी कांड के नायक   : पंडित रामप्रसाद बिस्मिल

पंडित रामप्रसाद का जन्म 11 जून, 1897 को शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता श्री मुरलीधर शाहजहाँपुर नगरपालिका में कर्मचारी थे; पर आगे चलकर उन्होंने नौकरी छोड़कर निजी व्यापार शुरू कर दिया। रामप्रसाद जी बचपन से महर्षि दयानन्द तथा आर्य समाज से बहुत प्रभावित थे। शिक्षा के साथ साथ वे यज्ञ, सन्ध्या वन्दन, … Read more

बर्नीब्रिज में सरकारी राहत वितरण में घोटाले का विरोध करने पर अब्बास उद्दीन पर हमला, अस्पताल में भर्ती

हाइलाकांदी, 8 जून — हाइलाकांदी जिले के बर्नीब्रिज ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 में सरकारी राहत सामग्री के वितरण में अनियमितताओं के विरोध में आवाज उठाना एक स्थानीय व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) रामू रविदास, हीरालाल रविदास और अरुण कैरी ने मिलकर विरोध करने वाले अब्बास उद्दीन पर जानलेवा हमला … Read more

शुखाछोड़ा पत्थर खदान विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की साजिश, नागरिक सभा में उठा विरोध का स्वर

शिलचर, 10 जून: गत 4 जून को काछार जिले के उदारबंद क्षेत्र अंतर्गत शुखाछोड़ा पत्थर खदान में पत्थर निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को कुछ स्वार्थान्वेषी नेताओं द्वारा जातिगत और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है — ऐसा गंभीर आरोप मंगलवार की शाम एक नागरिक सभा में लगाया … Read more

शफीकनगर के बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंचा राहत सामग्री, पीड़ितों में आक्रोश

सोनाई, 10 जून: सोनाई के कचुदरम ग्राम पंचायत अंतर्गत दूरस्थ दक्षिण मोहानपुर अष्टम खंड के शफीकनगर गांव में अब तक बाढ़ पीड़ित परिवारों को सरकारी राहत सामग्री नहीं मिल पाई है। इसको लेकर गांव के लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने सोमवार को मीडिया के सामने अपनी व्यथा व्यक्त करते … Read more