मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उधारबंद में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर भव्य कार्यक्रम

  विशेष प्रतिनिधि, उधारबंद, 18 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को उधारबंद ब्लॉक प्रेक्षागृह में ‘सेवा, सुशासन और विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमाशंकर भट्टाचार्य ने की। … Read more

उधारबंद में पति द्वारा पत्नी और बच्चों को जलाने की कोशिश: पीड़िता मीनारा बेगम ने मांगा न्याय

प्रेरणा भारती विशेष प्रतिनिधि, शिलचर, 18 जून: उधारबंद पानग्राम निवासी मीनारा बेगम ने अपने पति शरीफ (या शफिक) उद्दीन लस्कर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने चार माह पूर्व उसे व उसके बच्चों को जलाकर मारने की कोशिश की थी। पीड़िता का कहना है कि उनके घर में आग लगाकर जान से … Read more

लखीपुर उपसंभाग के चार गांवों में बाढ़ के बाद रोगों का कहर, सुपरब हेल्थ रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

प्रेरणा भारती विशेष संवाददाता, 18 जून, लखीपुर: लखीपुर उपसंभाग के सिंगेरबंध संलग्न शेखपाड़ा, मालुग्राम, रायपाड़ा और हाथिर हार — ये चारों गांव हाल की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो गए। बाढ़ के पानी उतरने के बाद इन गांवों में ज्वर, सर्दी-खांसी, पेट संबंधी रोग और चर्मरोग जैसी बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल गया। ग्रामीण इलाकों में संपर्क साधनों … Read more

भारी ओवरलोडिंग से ध्वस्त हुआ हरांग पुल, सिंडिकेट के खिलाफ जनआक्रोश

रानू दत्त, शिलचर, 18 जून: शिलचर-कालाइन मुख्य मार्ग के अंतर्गत भांगारपार क्षेत्र में स्थित हरांग नदी पर बना पक्का पुल मंगलवार देर रात दो ओवरलोडेड ट्रकों के गुजरने के दौरान ध्वस्त हो गया। यह पुल लंबे समय से अवैध ओवरलोडिंग का बोझ झेल रहा था, और अंततः सिंडिकेट चक्रों की मिलीभगत के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया। … Read more

कायस्थ प्रगति मंच ने पं. प्रदीप मिश्रा से माफ़ी की माँग की

दिल्ली, 18 जून: कायस्थ प्रगति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी. के. मल्लिक ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा   कायस्थों के कुलदेवता भगवान चित्रगुप्त का अपमानजनक संबोधन किया है जो कि बिलकुल अनुचित है तथा इससे करोड़ों कायस्थों की भावनाएं आहत हुई हैं।  प्रदीप मिश्रा जी को यह मालूम होना चाहिए जब सृष्टि का … Read more

सरकारी कार्यों में बांग्ला भाषा के अनिवार्य उपयोग के लिए काछार के डीसी के आदेश का बीडीएफ ने स्वागत किया

बराक डेमोक्रेटिक फ्रंट (बीडीएफ) ने काछार के जिला उपायुक्त द्वारा जारी उस आदेश का स्वागत किया है, जिसमें जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेज़ी के साथ-साथ बांग्ला भाषा के अनिवार्य उपयोग का निर्देश दिया गया है। काछाड़ जिला उपायुक्त ने आज एक अधिसूचना के माध्यम से बताया कि असम सरकार के राजनीतिक विभाग की … Read more

गृ‍हिणी को अश्लील प्रस्ताव और शारीरिक हमले की कोशिश, भय के साये में भैरवपुर का एक पीड़ित परिवार

भैरवपुर (काठीघोड़ा), प्रेरणा भारती विशेष प्रतिनिधि हिबजुर रहमान बड़भुइंया, 18 जून: काछार जिले के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भैरवपुर ग्राम पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय युवक फारूक हुसैन पर एक विवाहित महिला को अश्लील प्रस्ताव देने, शारीरिक उत्पीड़न की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप … Read more

शिलचर-असम यूनिवर्सिटी मार्ग पर एक ही दिन में दो सड़क हादसे, बड़ा हादसा टला

 शिलचर, 18 जून: शिलचर-असम यूनिवर्सिटी मार्ग की जर्जर हालत एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी। बुधवार की सुबह इस मार्ग पर अलग-अलग समय में दो सड़क हादसे हुए, जिनमें एक यात्रीवाहन पलट गया और एक बाइक-मैजिक ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। सौभाग्यवश, कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सुबह लगभग 8:30 बजे, असम यूनिवर्सिटी … Read more

बराक घाटी में सूचना और जनसंपर्क के क्षेत्र में नया अध्याय

श्रीमती दीपा दास, एसीएस ने शिलचर के क्षेत्रीय कार्यालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उप-निदेशक का कार्यभार संभाला शिलचर, 18 जून: बराक घाटी के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। असम सिविल सेवा (एसीएस) की 2024 बैच की अधिकारी श्रीमती दीपा दास ने औपचारिक रूप से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बराक उपत्यका, शिलचर क्षेत्रीय कार्यालय … Read more

समाजसेवी मबजिल हुसैन बड़भूंइया की पहल पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर सैयदपुर प्रथम खंड में नया ट्रांसफॉर्मर लगा रही है विद्युत विभाग, स्थानीय जनता ने जताया आभार

शिलचर, 17 जून (प्रे.सं.) — सैयदपुर प्रथम खंड में वर्षों से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का अंत अब नजर आने लगा है। समाजसेवी अलहाज मबजिल हुसैन बड़भूंइया की सक्रियता और प्रयासों के फलस्वरूप उच्च न्यायालय के निर्देश पर विद्युत विभाग वहां नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर रहा है। गत तीन वर्षों से क्षेत्र की … Read more