शिलचर के डोलू में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण 1 दिसंबर से शुरू होने की संभावना

शिलचर: शिलचर के डोलू क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण कार्य आगामी 1 दिसंबर 2025 से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। निर्धारित योजना के अनुसार यदि कार्य समय पर आरंभ होता है, तो इसका निर्माण कार्य 30 नवंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना से संबंधित … Read more

सोनाई अस्पताल में नए भवन निर्माण का शिलान्यास, विधायक ने गिनाई विकास की उपलब्धियाँ

सोनाई, 26 जून: सोनाई ब्लॉक प्राथमिक अस्पताल में गुरुवार दोपहर एक नए भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सोनाई के विधायक श्री करीम उद्दीन बड़भुइयाँ उर्फ़ साजू ने एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत 43 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बनने वाले बीपीएचईयू कक्ष की आधारशिला रखी। … Read more

भयानक सड़क दुर्दशा के बीच गर्भवती महिला को जलमग्न रास्ते से 3 किलोमीटर पैदल चलाकर पहुंचाया गया एंबुलेंस तक

धोलाई, 26 जून – राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों की सड़कों के विकास और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। बुधवार को धलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भुवनडहर ग्राम पंचायत के टुपिडहर द्वितीय खंड गांव में ऐसी … Read more

जाटिंगा-लामपुर में भूस्खलन से सड़क मार्ग ध्वस्त, सैकड़ों ट्रक फंसे, प्रशासन उदासीन

शिलचर, 26 जून: सोमवार सुबह से ही जाटिंगा-हरांगाजाओ सड़क पर स्थित जाटिंगा लमपुर स्टेशन के पास गंभीर भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। करीब 150 मीटर तक सड़क गायब हो चुकी है, जबकि 100 मीटर रेलवे ट्रैक की मिट्टी और पत्थरों के नीचे दब गई है। उल्लेखनीय है कि यह … Read more

उधारबंद में कांग्रेस की बैठक में ब्लॉक नेता से उलझे पूर्व मंत्री अजीत सिंह, ऑडियो क्लिप वायरल

प्रेरणा भारती उधारबंद, 26 जून: उधारबंद में कांग्रेस के भीतर गहराता आंतरिक विवाद एक बार फिर सतह पर आ गया है। हाल ही में समाप्त हुए पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद भी संगठन में कोई ठोस सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। इस बार विवाद का केंद्र बने हैं पांच बार के विधायक … Read more

‘पाण्डुलिपिविज्ञान एवं प्रतिलेखन’ विषयक २१ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के आर्थिक सहयोग से तथा कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय के प्रयास से आयोजित ‘पाण्डुलिपिविज्ञान एवं प्रतिलेखन’ विषयक कार्यशाला दिनांक २३.०६.२०२५ से १३.०७.२०२५ तक निरंतर संचालित की जा रही है। इस कार्यशाला में भारत के विभिन्न प्रान्तों से पाण्डुलिपि विशेषज्ञ, विषय के प्रखर विद्वान, अपने ज्ञानप्रकाश से प्रतिभागियों को … Read more

रामकृष्णनगर में महिलाओं को “महिला उद्यमिता योजना” के फॉर्म वितरित – देबाशीष दत्ता ने कहा, भाजपा सरकार में मिल रहा है असली सशक्तिकरण

हीरक बनिक, रामकृष्णनगर, 25 जून असम में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ अब राज्य के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों की महिलाएं उठा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदगंज-नगेन्द्रनगर ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूहों … Read more

अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर शिलचर में संवाद कार्यक्रम आयोजित

प्रेरणा भारती, शिलचर, 26 जून — भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), असम के तत्वावधान में गुरुवार को शिलचर प्रेस क्लब में “अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस” के अवसर पर एक संवाद कार्यक्रम (Dialogue Session) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन की … Read more

सूर्या फाउंडेशन द्वारा 30 दिवसीय बास शिल्प प्रशिक्षण शिविर का समापन

गुवाहाटी 26 जून: आज सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित गोहपुर कोकिलागुड़ी में 30 दिवसीय बास शिल्प  प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम किया गया जो 26 मई 2025 से प्रारंभ हुआ था। इस प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमान उत्पल बोरा मुख्य अतिथि के रूप में तथा अंचलिक पंचायत सदस्य श्रीमती मामनी सईकिया विशेष … Read more

बराक घाटी में सक्रिय सेक्स रैकेट और बदहाल संपर्क व्यवस्था पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

प्रेरणा भारती, शिलचर, 26 जून: बराक घाटी की गंभीर सामाजिक और आधारभूत समस्याओं को लेकर गुरुवार को शिलचर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी सुरजीत पाल ने मीडिया को संबोधित किया। वे हाल ही में गठित सामाजिक संगठन “माँ भारती संघ” के अध्यक्ष भी हैं। सुरजीत पाल ने कहा कि बराक … Read more